Tata Sierra 2025 Price: कीमतों का हो गया ऐलान, टॉप वेरिएंट्स पर अब भी सस्पेंस

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Dec 2025 2:43 PM

विज्ञापन

Tata Sierra की कीमतें आईं सामने, टॉप वेरिएंट्स पर रहस्य

Tata Sierra 2025 Price: टाटा सिएरा एसयूवी की कीमतें 11.49 लाख से शुरू हैं. बेस और मिड लेवल मॉडल्स की कीमतें सामने आ चुकी हैं. टॉप वेरिएंट्स पर अब भी सस्पेंस बरकरार है

विज्ञापन

Tata Sierra 2025 Price: टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा की कीमतों का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने सात वेरिएंट्स में से पांच की कीमतें जारी कर दी हैं, जबकि टॉप दो वेरिएंट्स की कीमतें अभी भी रहस्य बनी हुई हैं. बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से मिलेगी.

वेरिएंट्स की कीमतें

सिएरा का बेस Smart+ वेरिएंट 11.49 लाख रुपये से शुरू होता है. इसके बाद Pure और Pure+ वेरिएंट्स की कीमतें क्रमशः 12.99 लाख और 14.99 लाख रुपये रखी गई हैं. Adventure लाइनअप 15.29 लाख से शुरू होकर 17.99 लाख रुपये तक जाती है. वहीं डीजल वेरिएंट्स की कीमतें 12.99 लाख से लेकर 18.49 लाख रुपये तक फैली हैं.

डिजाइन और स्टाइल

नयी सिएरा अपने क्लासिक बॉक्सी डिजाइन को आधुनिक अंदाज में पेश करती है. फ्रंट में कनेक्टेड LED DRLs, प्रोजेक्टर लैंप और भारत के सबसे स्लिम हेडलैम्प्स दिये गए हैं. पीछे की ओर फुल-विड्थ LED लाइट बार और क्लैमशेल टेलगेट SUV को प्रीमियम लुक देते हैं. 19-इंच अलॉयव्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ इसे और भी दमदार बनाते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

कंपनी ने इसे Life Space फिलॉसफी पर तैयार किया है. डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन वाला Theatre Pro सेटअप दिया गया है जिसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट, 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले और 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर शामिल है.JBL का 12-स्पीकर सिस्टम, डॉल्बीएटमॉस और Sonic Shaft साउंडबार के साथ यह SUV एक मिनी-थियेटर का एहसास कराती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

सिएरा तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी. इसमें 1.5-लीटर नैचुरलीएस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. टर्बो पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत देता है, जबकि डीजल इंजन 280 एनएम तक का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी ने पुष्टि की है कि जल्द ही इसका AWD वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा.

11.49 लाख रुपये में आयी Tata Sierra 2025, बेस मॉडल में टाटा ने भर-भर कर दिये हैं फीचर्स

Tata Sierra 2025 Launch: दमदार इंजन, धांसू फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी

Tata Sierra 2025: 3 इंजन, 7 वेरिएंट्स और धांसू फीचर्स, जानिए सब कुछ डिटेल्स में

Sierra 2025 के दम पर SUV सेगमेंट में Tata Motors ने खेला बड़ा दांव

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola