कौन है फरमान खान जिसने मोनालिसा का दिल चुराया? लव स्टोरी है पूरी फिल्मी

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Mar 2026 3:56 PM

विज्ञापन

मोनालिसा और फरमान खान की शादी की तस्वीर, फोटो- इंस्टाग्राम

महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने फरमान खान के साथ शादी कर ली. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि फरमान खान कौन हैं.

विज्ञापन

महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए कपल ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद ली. शादी की फोटोज सामने आ चुकी हैं. लोग मोनालिसा को तो जानते हैं, लेकिन क्या आप फरमान के बारे में जानते हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

कौन है फरमान खान?

फरमान खान महाराष्ट्र के एक्टर और मॉडल हैं. फरमान और मोनालिसा की मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी. शुरू में बस दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. मोनालिसा ने फरमान को प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने पहले मना कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने डेटिंग शुरू की. दोनों का प्यार इंटरफेथ रिलेशनशिप था और इसलिए दोनों के परिवार वालों ने इसका विरोध किया. मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले चाहते थे कि उनकी बेटी उनके चुने हुए व्यक्ति से शादी करे. इस दबाव और विरोध के बावजूद मोनालिसा और फरमान ने केरल में पुलिस सुरक्षा के साथ शादी करने का फैसला किया.

शादी का वीडियो

फरमान बोले- मोनालिसा ने प्रपोज किया

मोनालिसा और फरमान खान के शादी के मौके पर कुछ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों भी नजर आई. फरमान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपने परिवार की नाराजगी के चलते अपने शहर लौटने की बजाय केरल में ही रहना चाहते हैं. फरमान ने कहा, ‘हमने 6 महीने डेट किया है. ये 6 महीने में 60 साल के प्यार की तरह था. इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया. हम शूटिंग के दौरान मिले थे. फिर हमारी बातें शुरू हुई, मोनालिसा ने प्रपोज किया. मैंने ना किया लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया.’

इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मोनालिसा

मोनालिसा भोसले उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. महाकुम्भ मेले में रुद्राक्ष बेचते हुए मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होते ही वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गई. वह बॉलीवुड में सानोज मिश्रा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में वह रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल निभाएंगी. इसके अलावा पी. बिनू वर्जीज़ की ‘नागम्मा’ में काम कर रही.

यह भी पढ़ेंवायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान संग की शादी, ‘पति’ के साथ पहुंची थाने

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola