वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान संग की शादी, 'पति' के साथ पहुंची थाने

Updated at : 11 Mar 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Girl Monalisa maha kumbh marriage video with boyfriend public reaction

वायरल गर्ल मोनालिसा और साथ में उनके कथित बॉयफ्रेंड फरमान, बॉक्स में शादी के बाद की तस्वीर

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा के एक वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है. मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में गुपचुप शादी कर ली है. कुछ दिन पहले ही वह अपने बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम पहुंची थी. जानिए कौन हैं उनका बॉयफ्रेंड और कब की शादी?

विज्ञापन

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ से वायरल हुई ‘वायरल गर्ल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर छाई मोनालिसा भोसले ने अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबको चौंका दिया है. दरअसल, मोनालिसा की शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं.

मंदिर में की गुपचुप शादी

वायरल वीडियो में मोनालिसा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने त्रिवेंद्रम के अरुमानूर मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाए दिखाई देती हैं. उनके साथ उनका दूल्हा भी खड़ा है, जो उनके गले में पड़े मंगलसूत्र को ठीक करते नजर आता है.

मोनालिसा ने पिता पर लगाया ये आरोप

बताया जा रहा है कि यह शादी मंदिर में श्रद्धालुओं, मीडिया और कुछ राजनीतिक लोगों की मौजूदगी में हुई. शादी की रस्में पूरी करने के बाद इस कपल ने मंदिर में देवता के सामने सिर झुकाया और पुजारी से अपने नए जीवन के लिए आशीर्वाद लिया. कुछ दिन पहले ही मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं. उस दौरान उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके पिता विजय सिंह भोसले उन पर अपनी पसंद से शादी करने का दबाव बना रहे हैं. फिलहाल, मोनालिसा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस खूब बधाई दे रहे हैं.

नोट- वायरल वीडियो की सच्चाई का दावा प्रभात खबर नहीं करता है. खबर सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के अनुसार तैयार की गयी है.

यह भी पढ़ें: 52 साल की मलाइका और 32 साल का सोरब, क्या है दोनों के बीच रिश्ता? सब हो गया क्लियर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola