52 साल की मलाइका और 32 साल का सोरब, क्या है दोनों के बीच रिश्ता? सब हो गया क्लियर

सोरब बेदी और एक्ट्रेस मलाइक अरोड़ा
Malaika Arora Affair: मलाइका अरोड़ा और सोरब बेदी का कोजी डांस वीडियो वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आईं. दोनों की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है. ऐसे में डेटिंग की चर्चा सुर्खियों में थीं, लेकिन अब खुद सोरब ने मलाइका के साथ अपने रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है. जानिए उन्होंने क्या कहा है?
Malaika Arora Affair: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया, लेकिन ज्यादातर खबरें अफवाह ही साबित हुईं. हाल ही में एक बार फिर उनका नाम एक्टर और मॉडल सोरब बेदी के साथ जोड़ा जाने लगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. अब इस पूरे मामले पर खुद एक्टर सोरब बेदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ बताया कि उनके और मलाइका के बीच क्या रिश्ता है?
वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और सोरब बेदी साथ में डांस करते और काफी कोजी अंदाज में नजर आए थे. वीडियो में दोनों की नजदीकियां देखकर कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद मलाइका और सोरब एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स तो सोरब को मलाइका का नया बॉयफ्रेंड भी बताने लगे.
सोरब बेदी ने तोड़ी चुप्पी
अब इन अफवाहों पर खुद सोरब बेदी ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने साफ कहा कि उनके और मलाइका के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोरब ने बताया कि वह मलाइका को काफी समय से जानते हैं. मॉडलिंग के दिनों से ही दोनों की पहचान है और तभी से उनकी दोस्ती बनी हुई है. मॉडलिंग के दौरान मलाइका उन लोगों की अच्छी दोस्त थीं जो उन्हें शो ऑफर किया करते थे. इसी वजह से उनकी मुलाकात होती रहती थी. उन्होंने बताया कि वे कई पार्टियों में साथ मिल चुके हैं और पहले भी उन्होंने मलाइका के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थीं
रेस्टोरेंट पार्टी से उड़ी अफवाहें
दरअसल यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मलाइका के नए रेस्टोरेंट ‘स्वीनी बॉम्बे’ की ओपनिंग पार्टी का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में दोनों मस्ती में डांस करते नजर आए. सोरब ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका को उनके नए बिजनेस के लिए बधाई भी दी थी. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें फैलने लगीं, जिन पर अब सोरब ने सफाई दी है.
यह भी पढे़ंं: 52 साल की मलाइका अरोड़ा को फिर हुआ प्यार! बाहों में लिपटकर की डांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




