52 साल की मलाइका अरोड़ा को फिर हुआ प्यार! बाहों में लिपटकर की डांस

Updated:
विज्ञापन
Malaika Arora Affair dance video sourabh bedi restaurant launch party viral harsh mehta

मलाइका अरोड़ा और साथ में सौरभ बेदी

Malaika Arora Affair: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री मैन संग कोजी होकर डांस करती दिख रही हैं. वीडियो किसी पार्टी का लग रहा है. वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गयी है. जानिए कौन है वो मिस्ट्री मैन?

विज्ञापन

Malaika Arora Affair: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी चर्चा का विषय बन जाती है. इसी बीच एक पार्टी से उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शख्स के साथ कोजी होकर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.

इनके साथ डांस करती दिखीं मलाइका

वायरल क्लिप में मलाइका अरोड़ा ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सौरभ बेदी के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. दोनों पार्टी के दौरान काफी मस्ती करते नजर आए और एक-दूसरे के साथ क्लोज होकर डांस करते दिखे. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या सौरभ बेदी ही मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं? हालांकि बाद में साफ हो गया कि यह सिर्फ एक पार्टी का वीडियो था और दोनों वहां दोस्तों की तरह मौजूद थे.

रेस्टोरेंट लॉन्च पार्टी का था वीडियो

दरअसल, यह वीडियो मलाइका अरोड़ा के नए रेस्टोरेंट स्वीनी बॉम्बे की लॉन्च पार्टी का बताया जा रहा है. इस खास मौके पर उनके कई दोस्त और करीबी लोग शामिल हुए थे, जिनमें सौरभ बेदी भी पहुंचे थे. सौरभ बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका को उनके नए बिजनेस वेंचर के लिए बधाई भी दी. इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है और कोई रोमांटिक कनेक्शन नहीं है.

पार्टी में हर्ष मेहता भी दिखे

इस पार्टी में मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी दिखाई दिये. जब मलाइका पार्टी से बाहर निकलीं तो हर्ष मेहता कैमरों से बचने की कोशिश करते नजर आए. हालांकि, पैपराजी की नजरों से वह बच नहीं पाए और कैमरे में कैद हो गए. कुछ देर बाद वह बाहर आए और सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए. बता दें कि मलाइका और हर्ष को कई बार साथ देखा जा चुका है. दोनों की रोम से एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने साथ में वेलेंटाइन डे मनाया था. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

अफवाहों पर क्या बोलीं मलाइका

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर होने वाली चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी के साथ नजर आ जाओ तो लोग तुरंत उसे रिश्ता मान लेते हैं. मलाइका ने मजाक में यह भी बताया कि कई बार उनकी मां भी फोन करके पूछती हैं कि अब यह नया नाम कौन है, जिसके साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढे़ं: Avika Gor Pregnancy: पैपराजी को पोज देते-देते उल्टी करने लगीं अविका गौर, क्या देने वाली हैं खुशखबरी?

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola