11.49 लाख रुपये में आयी Tata Sierra 2025, बेस मॉडल में टाटा ने भर-भर कर दिये हैं फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Nov 2025 3:03 PM
Tata Sierra 2025 Price: प्रीमियम फीचर्स और आक्रामक कीमत
Tata Sierra 2025 का बेस वेरिएंट ₹11.49 लाख में लॉन्च, 6 एयरबैग्स से लेकर डिजिटल कॉकपिट तक मिलेंगे धांसू फीचर्स
Tata Sierra 2025 Price: टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra 2025 का धमाकेदार लॉन्चिंग कर दी है. कंपनी ने साफ किया कि बेस वेरिएंट से ही प्रीमियम फीचर्स की भरमार मिलेगी. शानदार डिजाइन, बेहतरीन इंटीरियर क्वॉलिटी और स्पेस, पावरफुल इंजन – ऐसा लगता है कि टाटा ने एक ब्लॉकबस्टर दे दिया है!
Tata Sierra 2025 Price: कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
- शुरुआती कीमत: ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम)
- बुकिंग शुरू: 16 दिसंबर 2025
- डिलीवरी: 15 जनवरी 2026 से
Tata Sierra 2025 Price: बेस वेरिएंट की बड़ी खूबियां
- BI-LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और Light Saber DRLs
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक + ऑटो होल्ड
- 6 एयरबैग्स और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स
- ESP के साथ 20 सेफ्टी फंक्शन्स
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लेस एंट्री
- इलेक्ट्रिक ORVMs, 17-इंच अलॉय व्हील्स
- डिजिटल कॉकपिट और इल्युमिनेटेड स्टीयरिंग
- ड्यूल USB पोर्ट्स (Type-A + Type-C, 45W)
- हिल असेंट कंट्रोल और Smart Pause (Idle Start-Stop).
Tata Sierra 2025 Price: क्या नहीं मिलेगा बेस वेरिएंट में
- ड्यूल टोन रूफ और हाई-ग्लॉस क्लैडिंग
- स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और LED इंडिकेटर्स
- फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स
- रियर पार्किंग सेंसर और स्मार्ट स्टोरेज
- 12V बूट पावर आउटलेट, पंक्चर रिपेयर किट
- एक्सटेंडेबल सन वाइजर और प्रिज़मैटिक IRVM.
Tata Sierra 2025 Price: प्रीमियम फीचर्स और आक्रामक कीमत
टाटा सिएरा 2025 का बेस वेरिएंट ही इतना दमदार है कि यह मिड-सेगमेंट SUV मार्केट में सीधा मुकाबला करेगा. प्रीमियम फीचर्स और आक्रामक कीमत इसे ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक विकल्प बनाते हैं.
Tata Sierra 2025 Launch: दमदार इंजन, धांसू फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










