Tata Sierra 2025 Launch: दमदार इंजन, धांसू फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी

टाटा सिएरा 2025 लॉन्च / x@TataMotors_Cars
Tata Sierra 2025 Launch: टाटा मोटर्स ने सिएरा SUV को नये इंजन, 5G फीचर्स और बियॉन्ड 5-स्टार सेफ्टी के साथ लॉन्च किया है
Tata Sierra 2025 Launch: टाटा मोटर्स ने अपनी दिग्गज SUV सिएरा को नये अवतार में लॉन्च कर दिया है. 90 के दशक की यादें ताजा करती यह कार अब मॉडर्न डिजाइन, दमदार इंजन और हाई-टेक फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में वापसी कर रही है. कंपनी इसे ‘rebirth of a legend’ कह रही है और सच में यह SUV पुरानी विरासत को नये जमाने की टेक्नोलॉजी से जोड़तीहै.
सिएरा की धमाकेदार वापसी!
टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा को नये जमाने की झलक और पुरानी यादों के तड़के के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे ‘रीबर्थ ऑफ अ लीजेंड’ कह रही है.
कीमत और वेरिएंट
नयी टाटा सिएरा को 11.49 लाख रुपये, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. सिएरा अब पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी. इलेक्ट्रिक वर्जन बाद में आएगा. छह नये कलर शेड्स- बंगाल रूज, कूर्ग क्लाउड्स, मुन्नार मिस्ट, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और अंडमान एडवेंचर- SUV को और भी स्टाइलिश बनाते हैं. बुकिंग 16 दिसंबर, 2025 से और डिलीवरी जनवरी 2026 में शुरू होगी.
इंजन और परफॉर्मेंस
SUV में नया 1.5 लीटर TGDi हाइपरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 170 PS पावर और 280 Nm टॉर्क पैदा करता है. इसके अलावा 1.5 लीटर TGDiNA इंजन और 1.5 लीटर Kryo.Jet डीजल इंजन भी विकल्प में हैं. गाड़ी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCTगियरबॉक्स के साथ आती है.
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
सिएरा का केबिन अब लाउंज-स्टाइल डिजाइन के साथ प्रीमियम फील देता है.
- पैनोरमिक सनरूफ
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- Dolby Atmos साउंड सिस्टम
- इनबिल्ट 5G कनेक्टिविटी – पहली बार किसी ICE कार में
सेफ्टी और नये एडिशन
SUV में 6 एयरबैग, Isofix चाइल्ड सीट एंकर और सीटबेल्ट प्री-टेंशनर दिये गए हैं. कंपनी ने पहली बार सिएराvsसिएरा क्रैश टेस्ट भी किया है. इसके अलावा भारत की सबसे स्लिम टेललाइट्स, एक्सटेंडेबल सन वाइजर और ऑक्सिलरी टेल लैंप्स जैसी नयी खूबियां जोड़ी गई हैं.
सड़कों पर राज करने को तैयार
टाटा सिएरा अब सिर्फ पुरानी यादों का नाम नहीं, बल्कि आधुनिक टेक्नोलॉजी, दमदार इंजन और बेमिसाल सेफ्टी के साथ फिर से भारतीय सड़कों पर राज करने को तैयार है.
Tata Sierra 2025: फीचर्स देखकर Creta-Grand Vitara को झटका!
20 साल बाद लौटकर आ रही TATA की यह स्टायलिश SUV, जो बढ़ाएगी Maruti-Mahindra की टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










