PM Modi Fortuner Diplomacy: मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू छोड़, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर में क्यों बैठे पीएम मोदी?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Dec 2025 5:21 PM
PM Modi Fortuner Diplomacy: पश्चिम को संदेश या सीटिंग का खेल?
PM Modi Fortuner Diplomacy: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर छोड़ पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन संग टोयोटा फॉर्च्यूनर की सवारी क्यों चुनी? कूटनीति और सीटिंग दोनों वजहें चर्चा में. जानिए आप भी
PM Modi Fortuner Diplomacy: दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का चार साल बाद आगमन जितना ऐतिहासिक रहा, उतना ही चर्चा का विषय बन गई उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार यात्रा. लाल कालीन पर स्वागत, गले लगना और निजी डिनर से पहले दोनों नेताओं का एक ही गाड़ी में बैठना, लेकिन असली सुर्खी बनी वह सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर, जिसमें मोदी ने पुतिन को अपने साथ ले जाने का फैसला किया.
यूरोपीय ब्रांड से दूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि फॉर्च्यूनर का चुनाव केवल सुविधा नहीं बल्कि प्रतीकात्मक संदेश भी था. मोदी की आधिकारिक गाड़ियों में रेंज रोवर और मर्सिडीज-मेबैक शामिल हैं, लेकिन दोनों यूरोपीय ब्रांड हैं.यूक्रेन युद्ध पर रूस के खिलाफ ब्रिटेन और जर्मनी की सख्त नीतियों को देखते हुए पुतिन को यूरोपीय कार में बैठाना ‘खराबऑप्टिक्स’ माना जाता. ऐसे में जापानी ब्रांड टोयोटा का चुनाव पश्चिमी देशों के लिए एक अप्रत्यक्ष संदेश समझा गया.
सीटिंग अरेंजमेंट की मजबूरी
सूत्रों के मुताबिक असली वजह कार की सीटिंगथी. रेंज रोवर में तीसरी पंक्ति नहीं है, जबकि फॉर्च्यूनर में अतिरिक्त सीटें मौजूद हैं. दोनों नेताओं के साथ दुभाषियों को भी बैठना था, इसलिए सुरक्षा टीमों ने फॉर्च्यूनर को मंजूरी दी. बताया गया कि दुभाषिए पहले से ही गाड़ी में बैठे थे और उसके बाद मोदी-पुतिन उसमें सवार हुए.
सोशल मीडिया पर फॉर्च्यूनर डिप्लोमेसी
जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर बहस छिड़गई. रक्षा विश्लेषक रोहित देव ने इसे पश्चिम को संदेश बताया. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर लिखा- स्मार्ट लोग समझ जाएंगे क्यों चुनी गई फॉर्च्यूनर. कई यूजर्स ने इसे एशियाई ब्रांड चुनने की रणनीति बताया, ताकि यूरोपीय निर्माताओं से दूरी बनायी जा सके.
प्रतीकात्मक राजनीति का असर
चाहे यह फैसला व्यावहारिक कारणों से लिया गया हो या कूटनीतिक संकेत देने के लिए, इतना तो तय है कि कार का चुनाव भी अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा संदेश बन सकता है.फॉर्च्यूनर डिप्लोमेसी ने दिखा दिया कि कभी-कभी छोटी-सी प्रतीकात्मक चाल भी वैश्विक सुर्खियों में छा जाती है.
चलते फिरते क्रेमलिन और अभेद्य रथ, पुतिन के जहाज और कार की खासियतें जानकर चौंक जाएंगे आप
Maruti की e Vitara से लेकर Tata Safari तक, दिसंबर में आ रही 5 जबरदस्त नयी कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










