जनवरी से महंगी हो जायेंगी हुंडई की गाड़ियां, दाम बढ़ाने के पीछे कंपनी ने बतायी ये वजहें...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 6:14 PM
नयी दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों के साथ ही अब हुंडई की गाड़ियां भी जनवरी से महंगी हो जायेंगी. कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के मद्देनजर वह अगले महीने से अपने उत्पादों की संपूर्ण शृंखला के दाम बढ़ायेगी. इससे पहले मारुति-सुजुकी और टाटा मोटर्स भी जनवरी से अपने वाहनों […]
नयी दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों के साथ ही अब हुंडई की गाड़ियां भी जनवरी से महंगी हो जायेंगी. कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के मद्देनजर वह अगले महीने से अपने उत्पादों की संपूर्ण शृंखला के दाम बढ़ायेगी. इससे पहले मारुति-सुजुकी और टाटा मोटर्स भी जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं.
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और ईंधन प्रकार के हिसाब से भिन्न-भिन्न होगी. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि किस मॉडल के दाम में कितनी वृद्धि होगी.
कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा सामान महंगा होने की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है. कंपनी कीमत वृद्धि के ब्योरे पर काम कर रही है. उसके बाद वह बतायेगी कि किस मॉडल के दाम में कितनी बढ़ोतरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










