भारत की पहली E100 Flex Fuel कार लाएगी Maruti Suzuki, नितिन गडकरी ने किया एलान
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 May 2026 1:05 PM
बाईं तरफ Fronx Flex Fuel और दाईं तरफ नितिन गडकरी (Photo: Canva)
Maruti Suzuki जल्द ऐसी कार पेश करने वाली है, जो पूरी तरह एथेनॉल फ्यूल पर दौड़ेगी. नितिन गडकरी के बयान के बाद Flex Fuel टेक्नोलॉजी और E100 कारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं आखिर ये E100 है क्या.
Maruti Suzuki Flex Fuel: भारत में ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा देने की तैयारी अब और तेज होती दिख रही है. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि Maruti Suzuki इस साल 5 जून 2026 को पर्यावरण दिवस (Environment Day) के मौके पर दिल्ली में अपनी नई फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) तकनीक वाली गाड़ी पेश कर सकती है. इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी ऐसी कार दिखा सकती है जो ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड (Ethanol Blend), यहां तक कि E100 यानी 100% एथेनॉल पर भी चल सकेगी.
E100 एथेनॉल पर चलेगी Maruti की नई कार
बता दें अभी तक भारत में एक भी फ्लेक्स फ्यूल 4-व्हीलर गाड़ी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है. लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द लॉन्च होने वाली Maruti Suzuki की नई फ्लेक्स फ्यूल कार देश की पहली ऐसी 4-व्हीलर होगी, जो E100 यानी 100% एथेनॉल तक के फ्यूल ब्लेंड पर चल सकेगी. इस गाड़ी में खास तरह का फ्यूल टैंक, फ्यूल सप्लाई सिस्टम और इग्निशन टेक्नोलॉजी दी जाएगी, ताकि यह अलग-अलग फ्यूल मिक्सचर पर आसानी से काम कर सके.
यह भी पढ़ें: आपकी कार पर भी पड़ रहा है हीटवेव का असर, इन 5 तरीकों से रखें उसका ख्याल
2025 में दिखी थी Fronx Flex Fuel SUV की झलक
पिछले साल Japan Mobility Show 2025 में Suzuki ने अपनी Fronx Flex Fuel SUV को शोकेस किया था. खास बात ये थी कि ये Fronx E85 फ्यूल ब्लेंड यानी 85% एथेनॉल तक पर चल सकती थी, लेकिन E100 सपोर्ट नहीं करती थी. अब चर्चा ये है कि Maruti Suzuki आने वाले समय में कोई नया फ्लेक्स फ्यूल मॉडल लॉन्च कर सकती है, जो सीधे E100 यानी 100% एथेनॉल पर चलने में सक्षम हो.

E100 क्या है?
E100 यानी 100% एथेनॉल से बना फ्यूल. मतलब इसमें पेट्रोल की मिलावट बिल्कुल नहीं होती. यह पूरी तरह शुद्ध एथेनॉल होता है. पेट्रोल के मुकाबले E100 का ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होता है. इसकी वजह से सही इंजन में यह बेहतर और ज्यादा एफिशिएंट तरीके से जलता है.
लेकिन एक जरूरी बात यह है कि इसे आम पेट्रोल गाड़ियों में सीधे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. क्योंकि एथेनॉल की केमिकल प्रॉपर्टीज पेट्रोल से अलग होती हैं और और यह गाड़ी के कुछ पार्ट्स को धीरे-धीरे नुकसान भी पहुंचा सकती है.. इसलिए E100 चलाने के लिए खास तरह से डिजाइन या मॉडिफाई की गई फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की जरूरत पड़ती है.
यह भी पढ़ें: 1 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी कार को फिट कैसे रखें? जानें ये जरूरी टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










