Dhanteras पर Hyundai, Kia और MG Motor ने कितनी गाड़ियां बेची?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 10:28 PM
नयी दिल्ली : वाहन कंपनियों हुंदै मोटर इंडिया, किया मोटर्स और एमजी मोटर ने शुक्रवार को धनतेरस के शुभ दिन ग्राहकों को करीब 15,000 वाहनों की डिलिवरी की है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन को शुभ माना जाता और बड़ी संख्या में ग्राहक इसी दिन वाहन की डिलिवरी लेना चाहते हैं. देश की […]
नयी दिल्ली : वाहन कंपनियों हुंदै मोटर इंडिया, किया मोटर्स और एमजी मोटर ने शुक्रवार को धनतेरस के शुभ दिन ग्राहकों को करीब 15,000 वाहनों की डिलिवरी की है.
हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन को शुभ माना जाता और बड़ी संख्या में ग्राहक इसी दिन वाहन की डिलिवरी लेना चाहते हैं. देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने कहा कि उसने शुक्रवार को 12,500 कारों की आपूर्ति की.
वहीं उसके समूह की कंपनी किया मोटर्स ने अपनी नयी पेश एसयूवी सेल्टॉस की 2,184 इकाइयों की डिलिवरी की. इसी तरह एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि उसने अपनी एसयूवी हेक्टर की 700 इकाइयों की डिलिवरी की. इनमें से 200 कारों की डिलिवरी दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ एक स्थान से की गई.
देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि धनतेरस के दिन उसकी बिक्री अच्छी रही. हालांकि, कंपनी ने बिक्री का कोई आंकड़ा नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










