चीन में शुरू हो रही है 5जी सेवा, सरकार ने हरी झंडी दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 1:20 PM
बीजिंग : चीन ने अपनी सभी प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनियों को 5जी सेवाएं शुरू करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी. चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को चाइना टेलीकॉम, चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना रेडियो एंड टेलीविजन को 5जी का व्यावसायिक लाइसेंस जारी कर दिया. इसका मतलब हुआ कि ये […]
बीजिंग : चीन ने अपनी सभी प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनियों को 5जी सेवाएं शुरू करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी. चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को चाइना टेलीकॉम, चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना रेडियो एंड टेलीविजन को 5जी का व्यावसायिक लाइसेंस जारी कर दिया.
इसका मतलब हुआ कि ये कंपनियां 5जी का व्यावसायिक परिचालन शुरू कर सकती हैं. इन कंपनियों को साल के अंत में परीक्षण करने का लाइसेंस दिया गया. चीन के अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क की विस्तृत शुरुआत से औद्योगिक विनिर्माण, इंटरनेट कनेक्टेड कार, हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और कृत्रिम मेधा के विकास में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










