ePaper

''2020 के अप्रैल में मार्केट से Out हो सकती है Tata की ड्रीम कार Nano''

Updated at : 24 Jan 2019 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
''2020 के अप्रैल में मार्केट से Out हो सकती है Tata की ड्रीम कार Nano''

हैदराबाद : टाटा की नैनो को अगले साल अप्रैल में कार बाजार से अलविदा कहा जा सकता है. रतन टाटा की इस ड्रीम कार को भारत स्टेज-छह पर्यावरण मानकों के अनुरूप उन्नत बनाने की टाटा मोटर्स की कोई योजना नहीं है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इस बात का संकेत दिया कि […]

विज्ञापन

हैदराबाद : टाटा की नैनो को अगले साल अप्रैल में कार बाजार से अलविदा कहा जा सकता है. रतन टाटा की इस ड्रीम कार को भारत स्टेज-छह पर्यावरण मानकों के अनुरूप उन्नत बनाने की टाटा मोटर्स की कोई योजना नहीं है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इस बात का संकेत दिया कि अप्रैल 2020 से छोटी कार का उत्पादन और बिक्री बंद कर दी जायेगी. नैनो का उत्पादन हमारे साणंद संयंत्र (गुजरात) में किया जाता है.

इसे भी पढ़ें : नुकसान के बावजूद नैनो को चलाती रहेगी टाटा मोटर्स, ये है वजह…

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीख ने संवाददाताओं से कहा कि जनवरी में नये सुरक्षा मानदंड आये हैं. अप्रैल में कुछ और नये मानदंड आयेंगे और अक्टूबर में नये सुरक्षा मानदंड आ जायेंगे तथा एक अप्रैल 2020 से बीएस-छह लागू होने जा रहा है. इसलिए सभी उत्पाद बीएस-छह मानदंड को पूरा नहीं कर पायेंगे और हम सभी उत्पादों का उन्नयन करने में निवेश नहीं कर सकते हैं… और नैनो उन उत्पादों में एक है.

यह कारों की शृंखला में शुरुआती स्तर की कार है. यह रतन टाटा के दिमाग की उपज थी. उन्होंने दोपहिया वाहनों पर सवारी करने वाले परिवारों को नैनो के रूप में एक सुरक्षित और किफायती विकल्प देने की परिकल्पना की थी, लेकिन भारतीय उपभोक्ता की ओर से इस पर उपयुक्त प्रतिक्रिया नहीं मिली. नैनो कार को 2009 में लगभग एक लाख रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था.

पारीख ने यह भी संकेत दिया कि टाटा मोटर्स के कुछ मौजूदा उत्पादों को भी बीएस-छह मानदंडों के कारण बंद कर दिया जायेगा. हालांकि, उन्होंने बंद किये जाने वाले अन्य यात्री वाहनों के नाम स्पष्ट नहीं किये. तीन साल पहले टाटा मोटर्स की यात्री कार सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी 2.8 फीसदी थी. कंपनी की वर्ष 2021-22 तक नये वाहन उतारकर बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य है.

मयंक पारीख अनुसार, देश में कार की बिक्री के संदर्भ में पिछले त्यौहारी सत्र अच्छा नहीं रहा, क्योंकि बाजार में नकदी का संकट था. नतीजतन, ऋण मिलना कुछ कठिन रहा. इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में उन्होंने कहा कि हालांकि, उनके पास विद्युतचालित वाहनों को विकसित करने की तकनीक है, लेकिन देश में पर्याप्त चार्जिंग (बैटरी चार्ज स्थल) बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है.

पारीख ने गुरुवार को तेलंगाना के बाजार में टाटा मोटर्स की नई एसयूवी हैरियर को लॉन्च किया. एक प्रश्न के जबाव में उन्होंने कहा कि इस नये वाहन की प्रतीक्षा अवधि लगभग तीन महीने है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola