BMW की नयी पेशकश एक्स4 भारत में लॉन्च, कीमत 65.9 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 3:18 PM
नयी दिल्ली : विश्व की प्रतिष्ठित कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को अपना नया मॉडल एक्स4 भारत में पेश किया. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65.9 लाख रुपये है. कंपनी के इस मॉडल को चेन्नई स्थित विनिर्माण संयंत्र में तैयार किया गया है. इसके डीजल संस्करणों की कीमत 60.6 लाख और 65.9 लाख रुपये है जबकि […]
नयी दिल्ली : विश्व की प्रतिष्ठित कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को अपना नया मॉडल एक्स4 भारत में पेश किया. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65.9 लाख रुपये है. कंपनी के इस मॉडल को चेन्नई स्थित विनिर्माण संयंत्र में तैयार किया गया है. इसके डीजल संस्करणों की कीमत 60.6 लाख और 65.9 लाख रुपये है जबकि पेट्रोल संस्करण की एक्स-शोरूम कीमत 63.5 लाख रुपये है.
यामाहा ने लॉन्च की दो नयी बाइक, कीमत 95 हजार से शुरू
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष हंस क्रिश्चियन बेयर्टल्स ने बयान में कहा, "बीएमडब्ल्यू ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी वाहन (एसएवी) श्रेणी की नींव रखी थी और इस बेहद कामयाब श्रेणी में हमने नया मॉडल बीएमडब्ल्यू एक्स4 पेश किया है." नयी बीएमडब्ल्यू एक्स4 बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले जैसी नवीन प्रौद्योगिकियों से लैस है, जो कि चालक को 24 घंटे कार के साथ संपर्क बनाये रखने में मदद करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










