ePaper

Facebook के पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर अश्वेत लोगों से भेदभाव का आरोप लगाया

Updated at : 28 Nov 2018 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Facebook के पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर अश्वेत लोगों से भेदभाव का आरोप लगाया

सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक के एक पूर्व कर्मचारी मार्क ल्यूकी ने कंपनी पर नौकरियों और सोशल नेटवर्क पर अश्वेत लोगों को शामिल करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है. ल्यूकी ने कहा कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में रणनीतिक सहयोगी प्रबंधक के तौर पर काम के अपने आखिरी दिन से कुछ पहले दुनियाभर […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक के एक पूर्व कर्मचारी मार्क ल्यूकी ने कंपनी पर नौकरियों और सोशल नेटवर्क पर अश्वेत लोगों को शामिल करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है. ल्यूकी ने कहा कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में रणनीतिक सहयोगी प्रबंधक के तौर पर काम के अपने आखिरी दिन से कुछ पहले दुनियाभर के फेसबुक कर्मचारियों को दबी हुई आवाज पर केंद्रित एक संदेश भेजा था.

खुद अश्वेत ल्यकूी ने अपने संदेश में कहा, ‘फेसबुक को अश्वेत लोगों से परेशानी है.’ फेसबुक का अश्वेत लोगों को निकालना, ऐसे कर्मचारियों के हाशिये पर होने को दर्शाता है.’ फेसबुक की ओर इस मसले पर कोई जवाब नहीं आया है.

ल्यूकी ने कहा कि संख्या के आधार पर तो काफी अश्वेत लोग सोशल नेटवर्क पर मौजूद हैं, लेकिन फेसबुक को बातचीत के लिए एक अच्छा स्थान बनाने की उनकी कोशिशों में कंपनी की तरफ से बाधाएं पैदा की जा रही हैं.

ल्यूकी के मुताबिक, श्वेत लोगों की आपत्ति के चलते फेसबुक से ऐसे कंटेंट हटाये और अकाउंट निलंबित किये जा रहे हैं, जो फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन नहीं करते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola