ePaper

फेसबुक पर पांच करोड़ लोगों के अकाउंट हैक हुए थे : जुकरबर्ग

Updated at : 29 Sep 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पर पांच करोड़ लोगों के अकाउंट हैक हुए थे : जुकरबर्ग

न्यूयॉर्क : फेसबुक ने अपने यूजर्स की सुरक्षा में सेंध लगाने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अज्ञात लोगों ने पांच करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक किए थे. फेसबुक ने कहा कि हमलावरों ने यूजर्स के लॉग इन रहने के लिए कंपनी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली डिजिटल कुंजी (की) चुरा […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : फेसबुक ने अपने यूजर्स की सुरक्षा में सेंध लगाने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अज्ञात लोगों ने पांच करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक किए थे. फेसबुक ने कहा कि हमलावरों ने यूजर्स के लॉग इन रहने के लिए कंपनी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली डिजिटल कुंजी (की) चुरा कर उन अकाउंट्स पर नियंत्रण करने की क्षमता हासिल कर ली थी.

फेसबुक ने प्रभावित पांच करोड़ यूजर्स को लॉग आउट कर दिया और साथ ही चार करोड़ अन्य यूजर्स को भी लॉग आउट कर दिया जिनके अकाउंट हैक होने की आशंका थी. उसने कहा कि यूजर्स को अपना फेसबुक पासवर्ड बदलने की जरुरत नहीं है.

सोशल नेटवर्किंग साइट ने कहा कि उसे पता नहीं कि इन हमलों के पीछे कौन है या वे कहां से हैं. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हमलावरों के पास निजी संदेश या किसी के अकाउंट पर पोस्ट देखने की क्षमता थी लेकिन ऐसे कोई संकेत नहीं है कि उन्होंने ऐसा किया.

जुकरबर्ग ने कहा, ‘हमें अभी तक नहीं पता कि क्या किसी भी अकाउंट का असल में दुरुपयोग किया गया.’ फेसबुक के शेयर शुक्रवार को 4.38 अमेरिकी डॉलर गिरकर 164.46 अमेरिकी डॉलर पर बंद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola