ePaper

Jio से सस्ता हुआ Airtel का Rs 149 Plan, अब मिलेगा दोगुना डेटा

Updated at : 09 Jun 2018 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Jio से सस्ता हुआ Airtel का Rs 149 Plan, अब मिलेगा दोगुना डेटा

भारतीय टेलीकॉम जगत में जियो और एयरटेल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. दोनों कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने ऑफर्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं. इसी कोशिश में अब एयरटेल ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है. अब यूजर्स को 149 रुपये में हर दिन […]

विज्ञापन

भारतीय टेलीकॉम जगत में जियो और एयरटेल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. दोनों कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने ऑफर्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं.

इसी कोशिश में अब एयरटेल ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है. अब यूजर्स को 149 रुपये में हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा. पहले इस पैक में 1 जीबी डेटा ही मिलता था.

नये रिवाइज्ड प्लान में एयरटेल 149 रुपये में 56 जीबी डेटा महीने भर की वैलिडिटी के साथ दे रहा है. इस तरह इस प्लान में 1 जीबी डेटा के लिए यूजर को केवल 2.26 रुपये देने होंगे. इसके साथ ही यूजर को अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 मैसेज की मुफ्त सुविधा मिलेगी. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन के लिए है.

इसके साथ ही यह भी बताते चलें किफिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही यह रिवाइज प्लान मिलेगा,जिसके तहत वे हर दिन 2 जीबी डेटा पा सकेंगे. वहीं, कुछ यूजर्स को 149 रुपये के प्लान में अब भी 1 जीबी डेटा रोजाना ही मिल रहा है.

गौरतलब है कि एयरटेल का यह प्लान जियो के 149 रुपये को तगड़ी टक्कर देगा,क्योंकि जियो इस प्लान में 28 दिनों के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा ही दे रहा है. इस तरह जियो यूजर्स को 28 दिनों में 42 जीबी डेटा दे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola