ePaper

नया फीचर : बिना एप खोले ही WhatsApp पर चैट करना हुआ आसान

Updated at : 07 May 2018 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
नया फीचर : बिना एप खोले ही WhatsApp पर चैट करना हुआ आसान

नयी दिल्ली : आम आदमी के बीच संदेशों के आदान-प्रदान कराने वाली सोशल साइट्स व्हाट्सएप ने अब एक नये फीचर की शुरुआत की है. इस नये फीचर के साथ ही अब बिना एप खोले ही व्हाट्स एप पर चैट करना आसान हो गया है. फेसबुक की एफ8 कॉन्फ्रेंस में व्हाट्सएप ने अपने उपभोक्ताओं के कई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी के बीच संदेशों के आदान-प्रदान कराने वाली सोशल साइट्स व्हाट्सएप ने अब एक नये फीचर की शुरुआत की है. इस नये फीचर के साथ ही अब बिना एप खोले ही व्हाट्स एप पर चैट करना आसान हो गया है. फेसबुक की एफ8 कॉन्फ्रेंस में व्हाट्सएप ने अपने उपभोक्ताओं के कई सारे नये फीचर्स का ऐलान किया. व्हाट्सएप के दुनियाभर में 1.5 बिलियन से ज्यादा उपभोक्ता हैं. आने वाले नये फीचर्स में ग्रुप विडियो कॉलिंग और स्टिकर्स शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : WhatsApp के इन नये फीचर्स को आपने ट्राय किया क्या?

मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इंस्टेंट मेसेजिंग साइट व्हाट्सएप ने एक नया वेब डोमेन पेश किया है, जिसके जरिये उपभोक्ता इंटरनेट ब्राउजर से ही अपनी चैट्स खोल पायेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप ने एक नया डोमेन ‘wa.me’ का पंजीकरण कराया है और यह एंड्रॉयड वर्जन 2.18.138 या इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाली डिवाइसेज पर काम करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप का नया डोमेन एक तरह से चैट प्लैटफॉर्म के वेब वर्ज़न का एक्सटेंशन है. इस नये डोमेन के साथ व्हाट्सएप उपभोक्ता इस डोमेन के साथ किसी फोन नंबर को डालकर बिना व्हाट्सएप वेब इंटरफेस को खोले ही सीधे चैट को खोल पायेंगे.

किसी व्हाट्सएप चैट को सीधे ब्राउजर में खोलने के लिए उपभोक्ताओं को यूआरएल https://wa.me/country extension+(phone number) टाइप करना होगा. उदाहरण के लिए अगर आप अपने नंबर के साथ चैट करना चाहते हैं, तो आपको इस यूआरएल को https://wa.me/ के साथ अपना नंबर टाइप करना होगा. अगर आपने इनवैलिड फोन नंबर डाला, तो आपकी चैट नहीं खुलेगी और एक मेसेज लिखा हुआ मिलेगा, ‘Phone number shared via URL is invalid’ यानी यूआरएल के जरिये शेयर किया गया नंबर वैध नहीं है.

फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मेसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप में जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर आने वाला है. हाल ही में, कंपनी ने जानकारी दी थी कि व्हाट्सएप स्टेटस को दुनियाभर में करीब 450 मिलियन लोग हर रोज इस्तेमाल करते हैं. व्हाट्सएप ने हाल ही में ग्रुप एडमिन के लिए भी नया फीचर जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola