ePaper

लॉन्च हुआ आईफोन-X, 8 और 8+, पढ़ें फोन में क्या है खास

Updated at : 13 Sep 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
लॉन्च हुआ आईफोन-X, 8 और 8+, पढ़ें फोन में क्या है खास

नयी दिल्ली : अपनी 10वीं सालगिरह के अवसर पर दिग्गज अमेरिकी टेलिकॉम कंपनी एप्‍पल ने 3 आईफोन- 8, 8+ और आईफोन 10 (X) लॉन्च किये. इस मौके पर एप्‍पल टीवी और एप्‍पल स्मार्टवॉच जैसे कुछ और गैजेट्स भी लॉन्च किये गये जो मार्केट में 22 सितंबर से उपलब्ध होंगे. अब तक के सबसे आधुनिक आईफोन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपनी 10वीं सालगिरह के अवसर पर दिग्गज अमेरिकी टेलिकॉम कंपनी एप्‍पल ने 3 आईफोन- 8, 8+ और आईफोन 10 (X) लॉन्च किये. इस मौके पर एप्‍पल टीवी और एप्‍पल स्मार्टवॉच जैसे कुछ और गैजेट्स भी लॉन्च किये गये जो मार्केट में 22 सितंबर से उपलब्ध होंगे.

अब तक के सबसे आधुनिक आईफोन 10 (एक्स) को कंपनी ने स्मार्टफोन का भविष्य बताते हुए बाजार में उतारा है. आईफोन 10 (एक्स) में फेसआईडी जैसा विशेष फीचर है जो इसका उपयोग करने वाले का चेहरा पहचान कर खुद-ब-खुद अनलॉक हो जाएगा. कैलिफोर्निया के क्यूपरटिनो में नवनिर्मित स्टीव जाब्स थियेटर में आयोजित पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में कंपनी ने तीन नये आईफोन, नई एप्पल वॉच सीरिज 3 और एपल टीवी 4 को बाजार में लाने की घोषणा की.

क्या है आईफोन 10 (X) में खास
कंपनी का कहना है आईफोन 10 में सुपर रेटिना डिस्प्ले, ट्रूडेप्थ कैमरा प्रणाली, फेसआईडी और ए11 बायोनिक चिप है. फेसआईडी फीचर में उपयोगकर्ता के फोन की तरफ देखने भर से ही वह खु ही अनलॉक हो जाएगा. इसका सरफेस पूरी तरह कांच का होगा और होम बटन हटा दिया गया है. आईफोन 8 व आईफोन 8 प्लस नये तरह के ग्लास व एल्युमिनियम डिजाइन से बना है. यह तीन रंगों में आएगा. इसमें भी रेटिना एचडी डिस्प्ले, वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर है.

कब आएगा आपके हाथ

भारतीय ग्राहकों के लिए आईफोन एक्स की प्रीबुकिंग 27 अक्तूबर से शुरू होगी और यह तीन नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वहीं, आईफोन-8 एवं आईफोन-8 प्लस भारत में 29 सितंबर से उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola