ePaper

भारत में लांच हुआ #Honor8Pro स्मार्टफोन, जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत

Updated at : 06 Jul 2017 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में लांच हुआ #Honor8Pro स्मार्टफोन, जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत

चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Honor 8 Pro को भारत में लांच कर दिया है.बताया जा रहा है कि Honor 8 Pro भारत मेंं 29,999 रुपये में मिलेगा. यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए मौजूद होगा. बताते चलें कि Honor 8 Pro फरवरी में सबसे पहले चीन में लांच हुआ […]

विज्ञापन

चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Honor 8 Pro को भारत में लांच कर दिया है.बताया जा रहा है कि Honor 8 Pro भारत मेंं 29,999 रुपये में मिलेगा. यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए मौजूद होगा. बताते चलें कि Honor 8 Pro फरवरी में सबसे पहले चीन में लांच हुआ था.

लांच से पहले ही कंपनी ने पुष्टि कर दी थी कि Honor 8 Pro एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया के जरिये खरीदने के लिए 10 जुलाई शाम 6 बजे से उपलब्ध होगा.

कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, भारत में इस फोन को 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया जायेगा़ यह फोन नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट्स में मिलेगा.

Honor 8 Pro की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम.

Honor 8 Pro के खास फीचर्स

  • डिस्प्ले : 5.70 इंच
  • बैटरी क्षमता : 4000 एमएएच
  • प्रोसेसर : 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर
  • फ्रंट कैमरा : 8 मेगापिक्सल
  • रिजॉल्यूशन : 1440×2560 पिक्सल
  • रैम : 6 जीबी
  • ओएस : एंड्रॉयड 7.0
  • स्टोरेज : 64 जीबी
  • रियर कैमरा : 12 मेगापिक्सल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola