इंस्टाग्राम पर नया फीचर, ऐसे छुपाकर रख सकेंगे फोटो

Updated:
विज्ञापन

पिछले महीने फोटोज हाइड करने के लिए इंस्टाग्राम एक आर्काइव फीचर की टेस्टिंग कर रहा था. अब ये फीचर अकाउंट वालों के लिए रोलआउट कर दिया गया है. फोटो डिलीट करने की जरूरत नहीं : आर्काइव फीचर की मदद से अब आपको उन फोटोज को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी, जिसे आप दूसरों को […]

विज्ञापन

पिछले महीने फोटोज हाइड करने के लिए इंस्टाग्राम एक आर्काइव फीचर की टेस्टिंग कर रहा था. अब ये फीचर अकाउंट वालों के लिए रोलआउट कर दिया गया है.

फोटो डिलीट करने की जरूरत नहीं : आर्काइव फीचर की मदद से अब आपको उन फोटोज को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी, जिसे आप दूसरों को दिखाना नहीं चाहते. आपको केवल फोटो के टॉप राइट कॉर्नर पर मौजूद आर्काइव बटन को क्लिक करना है. इसके बाद ये फोटो आपके टाइमलाइन से हटा दिया जायेगा, लेकिन एक प्राइवेट फोल्डर में सुरक्षित रहेगा.

जब चाहें वापस ला सकते हैं फोटो : आर्काइव किये गये फोटो को आप जब चाहें अनआर्काइव कर वापस पा सकते हैं, फिर ये आपके टाइमलाइन पर ठीक उसी जगह पर वापस लौट जायेगा जहां हुआ करता था. जैसे ही ये फीचर आपको उपलब्ध होगा, आप अपने प्रोफाइल के टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद छोटे से रिवाइंड आइकन से आर्काइव फोल्डर को एक्सेस कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola