विज्ञापन
Manoj singh

Manoj singh

Manoj singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Manoj singh के आर्टिकल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवनों में हो रहा सिलिंडर का वितरण फोटो कैप्सन: - गैस सिलेंडर वितरण करने पहुंचे बीडीओ व एमओ प्रतिनिधि भरगामा गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए सभी पंचायतों के सरकार भवन से गैस सिलेंडर वितरण करने का निर्णय लिया है. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में भरगामा प्रखंड की सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार, पंचायत सचिव बबलू पंडित, मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव व विकास मित्र परमानंद ऋषिदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में उपभोक्ताओं के बीच व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, लेकिन वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया गया. मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिदिन पंचायत स्तर पर गैस वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें दूर-दराज जाकर गैस लेने की परेशानी से राहत मिली है.

अररिया >6:33 PM. 5 Apr
पंचायत भवनों में हो रहा सिलिंडर का वितरण फोटो कैप्सन:- गैस सिलेंडर वितरण करने पहुंचे बीडीओ व एमओ प्रतिनिधि भरगामा गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए सभी पंचायतों के सरकार भवन से गैस सिलेंडर वितरण करने का निर्णय लिया है. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में भरगामा प्रखंड की सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार, पंचायत सचिव बबलू पंडित, मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव व विकास मित्र परमानंद ऋषिदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व  कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में उपभोक्ताओं के बीच व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, लेकिन वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया गया. मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिदिन पंचायत स्तर पर गैस वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें दूर-दराज जाकर गैस लेने की परेशानी से राहत मिली है.
PrevPage 1119Next