ट्रंप की ईरान को फिर धमकी: 'मंगलवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलो, वरना नर्क बन जाएगा देश'

Updated at : 05 Apr 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Trump Warns Iran hormuz strait deadline

तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. इमेज सोर्स क्रेडिट- एक्स/ @WhiteHouse

Trump Warns Iran: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी न हटाने पर ईरानी बिजली घरों और पुलों को निशाना बनाने का फाइनल अल्टीमेटम दिया है. जानें क्या है ट्रंप का 'पावर प्लांट डे' प्लान और क्यों मंगलवार का दिन ईरान के लिए भारी पड़ सकता है.

विज्ञापन

Trump Warns Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को सख्त चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को नहीं खोला, तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. ट्रंप ने ईरान को ‘क्रेजी बास्टर्ड्स’ कहते हुए लिखा कि या तो रास्ता खोल दो वरना नर्क में रहने के लिए तैयार रहो. ट्रंप ने एक्शन के लिए मंगलवार की डेडलाइन तय की है.

मंगलवार को होगा ‘पावर प्लांट’ और ‘ब्रिज’ डे

अपनी पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को ईरान के लिए ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ करार दिया है. ट्रंप ने पहले दी गई अपनी उस चेतावनी को फिर दोहराया जिसमें उन्होंने ईरान को 48 घंटे के भीतर ‘डील करने’ या ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने’ का अल्टीमेटम दिया था. ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान पर ‘नर्क’ टूट पड़ेगा. यह धमकी ट्रंप ने पहले दी गई 10 दिनों की मोहलत खत्म होने के बाद दी है.

ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की तैयारी

6 अप्रैल की डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है. उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार को ईरान के बिजली घरों और बुनियादी ढांचे पर ऐसे हमले होंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए. बता दें कि ट्रंप ने 21 मार्च को ही यह कह दिया था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुला, तो वे ईरान के सबसे बड़े बिजली घर से शुरुआत करते हुए पूरे पावर सिस्टम को तबाह कर देंगे.

सोमवार को ‘ब्रिज डे’ 

ट्रंप ने अपनी नई पोस्ट में सोमवार को ‘ब्रिज डे’ बताया और ईरान सरकार को चेतावनी दी कि वे नर्क में जिएंगे. उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में ‘Praise be to Allah’ (अल्लाह की स्तुति हो) भी लिखा. ट्रंप के मुताबिक, मंगलवार को पावर प्लांट और पुलों पर एक साथ कार्रवाई होगी. शनिवार को भी ट्रंप ने याद दिलाया था कि उनके द्वारा दिए गए 10 दिनों का समय अब खत्म हो रहा है और अब ईरान के पास सिर्फ 48 घंटे बचे हैं.

ये भी पढ़ें : ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; कहा- ऐसी तीन और ‘जीत’ मिलीं, तो US पूरी तरह तबाह हो जाएगा

डेडलाइन में हुआ था बदलाव

हालांकि, दो दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरानी अधिकारियों के साथ ‘सकारात्मक बातचीत’ चल रही है, जिसके चलते बिजली घरों पर होने वाले हमलों को 5 दिनों के लिए टाल दिया गया था. इसके बाद नई डेडलाइन सोमवार रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह) तय की गई. वहीं, जानकारों ने रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि आम नागरिकों की ऊर्जा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करना युद्ध अपराध की कैटेगरी में आ सकता है.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग: बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, खाड़ी देशों पर मंडराया रेडिएशन का खतरा

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola