Video : नीचे तबाही, ऊपर हेलिकॉप्टर... छत पर फंसे शख्स पर पड़ी नेपाली आर्मी की नजर

Updated:
विज्ञापन

राहत बचाव में लगी नेपाली सेना (Photo: X)

Video : नेपाल में बुधवार (25 अगस्त) को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है. कई इलाकों में अब भी राहत-बचाव अभियान जारी है. नेपाली सेना भी बचाव कार्य में लगी है और लगातार वीडियो शेयर कर रही है.

विज्ञापन

Video : नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक माना जा रहा है. नेपाल पुलिस के अनुसार, भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से तीन जिलों में भारी तबाही हुई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई. बताया गया कि हिमस्खलन के कारण भोटेकोशी की सहायक नदी ल्हेंदे का पानी रुक गया था. इसके बाद अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हुआ और चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी के तिमुरे इलाके में बाढ़ आ गई. आपदा के बाद राहत बचाव का काम तेजी से जारी है.

विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ के बाद रेस्क्यू का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. नेपाली सेना ने एक्स पर इसे शेयर किया है. वीडियो में एक शख्स बाढ़ से घिरे मकान की छत पर जिंदगी और मौत के बीच फंसा नजर आता है. चारों तरफ पानी और तबाही के बीच उसकी नजरें मदद की तलाश में हैं.तभी आसमान में सेना का हेलिकॉप्टर दिखाई देता है. हेलिकॉप्टर को देखते ही उसके चेहरे पर उम्मीद लौट आती है. कुछ ही पल में हेलिकॉप्टर छत के ऊपर पहुंचता है और वह शख्स उसमें चढ़ने लगता है. सेना के जवान तुरंत उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं.


ये भी पढ़ें: Video : बाढ़ का पानी उतरा तो सामने था दलदल, फंसे लोगों को नेपाली सेना ने ऐसे बचाया

9 जिलों में सड़कें बंद; कई नेशनल हाईवे भी प्रभावित

नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन के कारण नौ जिलों में कई सड़कें बंद हो गई हैं. इनमें नेशनल हाईवे भी शामिल हैं. कई जगहों पर सड़क पर मिट्टी और बड़े पत्थर जमा होने से रास्ता पूरी तरह बंद है. वहीं, कुछ इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए एहतियातन गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola