Nepal Flood New Video: नेपाल बाढ़ का सबसे डरावना वीडियो, पानी के सैलाब को देख कांप उठेगा कलेजा
नेपाल बाढ़ का खौफनाक नजारा, फोटो ANI
Nepal Flood New Video: तिब्बत सीमा से सटे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह कुदरत का भयानक रूप देखने को मिला. भोटे कोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ (Flash Floods) ने चारों तरफ भारी तबाही मचाई है. द काठमांडू पोस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 95 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 133 भारतीय नागरिकों समेत करीब 500 लोग अभी भी लापता हैं.
Nepal Flood New Video: बाढ़ के विकराल वेग से पलक झपकते ही कई पुल, बहुमंजिला इमारतें और गाड़ियां पानी के साथ बह गईं. इस प्राकृतिक आपदा के चलते क्षेत्र की लगभग एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति ठप हो गई है.
कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
नेपाल बाढ़ के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर कलेजा कांप उठेगा. 5 मिनट 02 सेकेंड के एक वायरल वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि कैसे नदी में अचानक बाढ़ का सैलाब आता है और तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood : वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट
नदी के भयानक बहाव को देखकर वीडियो बना रहा शख्स डर के मारे भागने लगता है और चारों तरफ चीख-पुकार मच जाती है. देखते ही देखते नदी किनारे बने कई पक्के मकान पानी में बहकर जमींदोज हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार
ये भी पढ़ें: नेपाल में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? लगातार बारिश के बीच बाढ़ का खतरा, जानें काठमांडू का हाल
ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से बिहार और यूपी पर मंडराया खतरा, NDRF की टीम हाई अलर्ट पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए