रहटमीना के ग्रामीणों को पढ़ाया कानूनी पाठ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Apr 2026 6:28 PM

विज्ञापन

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन

अररिया. रविवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन रहटमीना में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता डीएलएसए पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा ने करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को कानूनी पाठ पढ़ाया. पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा ने जागरूकता शिविर के माध्यम से सभी ग्रामीण को राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता पर विशेष जानकारी दी. प्रमुख विषयों पर चर्चा कर बाल विवाह के रोकथाम पर भी चर्चा किया गया. इस मौके पर पीएलवी बुद्धन मंडल, मुखिया अमरदेव यादव, उप मुखिया सुमित कुमार मंडल, कार्यपालक सहायक राजबल्लभ पासवान, पंचायत सचिव रंजीत यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन