सीएम आवास घेराव में शामिल होंगे सहायक अध्यापक
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 05 Apr 2026 6:24 PM
दामिन डाक बंगला परिसर में रविवार को सहायक अध्यापक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विभीषण तुरी की अध्यक्षता में हुई,
प्रतिनिधि, पतना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामिन डाक बंगला परिसर में रविवार को सहायक अध्यापक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विभीषण तुरी की अध्यक्षता में हुई, जहां 18 व 19 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव को सफल बनाने के लिए रांची जाने पर सहमति बनी. अध्यक्ष विभीषण तुरी ने कहा कि प्रखंड के सभी प्रशिक्षित एवं आकलन पास सहायक अध्यापक 17 अप्रैल को वनांचल एक्सप्रेस से रांची जायेंगे. मौके पर सहायक अध्यापक सपन कुमार साहा, बीरबल पंडित, प्रेमलता मुर्मू, रेजिना हांसदा, मुजफ्फर हुसैन, मंटू यादव, मोहम्मद जमशेद अली, मोहम्मद अब्दुल वदूद, रमेश चंद्र मंडल, फुलिन मुर्मू, किशोर पंडित, छक्कू सोरेन, दशरथ प्रसाद साहा, मणिलाल साहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










