Bihar Rain Alert: बिहार के इन 25 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों खुशनुमा बना हुआ है. इस बीच आज राज्य के 25 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों कहीं बारिश तो कहीं लगातार बादलों की आवाजाही जारी रह रही है. ऐसे में राज्य के 25 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

विज्ञापन

इन 25 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें कैमूर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

Image

इन जिलों में रहेगा ज्यादा प्रभाव

मौसम विभाग की माने तो, आज मॉनसून का प्रभाव पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और कैमूर में ज्यादा रह सकता है. इन जिलों में भारी से भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बुधवार को पटना, बेतिया समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही कई जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, अभी भी बिहार में मौसम दो हिस्सों में बंटा हुआ है. उत्तर और पूर्वी बिहार की बात करें तो, यहां लगातार बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं पहुंच रहीं हैं, जिसकी वजह से बादल बन रहे और बारिश हो रही. जबकि मध्य और दक्षिण बिहार में नमी वाली हवाओं का असर थोड़ा कम दिख रहा है. इस वजह से कुछ ही हिस्सों में बारिश हो पा रही. साथ ही कई हिस्सों में तो बादल बन रहे लेकिन बारिश हो नहीं पा रही. साथ ही गर्मी भी महसूस हो रही.

अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. 1 अगस्त को अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह से 2, 3 और 4 अगस्त को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकतीं हैं.

Also Read: आय से 85% अधिक संपत्ति का आरोप, सासाराम के कार्यपालक अभियंता के छह ठिकानों पर ईओयू का छापा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन