परीक्षा देने गया छात्र लापता, अनहोनी की आशंका

करंजा गांव निवासी छात्र प्रियांशु कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. इस घटना में करंजा निवासी पीड़ित संजय सिंह ने पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है.
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करंजा गांव निवासी छात्र प्रियांशु कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. इस घटना में करंजा निवासी पीड़ित संजय सिंह ने पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है. बताया कि शनिवार को प्रियांशु स्नातक सेमेस्टर वन का परीक्षा देने सार्वजनिक कालेज सर्वोदय नगर समुखिया मोड़ गया था. जब शाम तक वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन करना शुरू कर दिया. सभी रिश्तेदारी में खोज की, जब समुखिया काॅलेज पहुंचे तो सचिव द्वारा प्रियांशु के परीक्षा में अनुपस्थित की बात बतायी गयी, इससे परिजनों की चिंता बढ़ गयी. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










