मैट्रिक : राज्य में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को मुखिया ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक : राज्य में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को मुखिया ने किया सम्मानित

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत संढा गांव में रविवार को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तरीय टॉप टेन में दसवीं स्थान व शेखपुरा जिला टॉपर स्नेहा कुमारी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत संढा गांव में रविवार को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तरीय टॉप टेन में दसवीं स्थान व शेखपुरा जिला टॉपर स्नेहा कुमारी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मुखिया कुंती देवी ने स्नेहा कुमारी को अंग वस्त्र, डायरी कलम व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. स्नेहा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहना में पढ़ाई की और आगे आइएएस बनने का जिज्ञासा रखती है. मुखिया कुंती देवी ने कहा कि टॉपर ने अपनी मेहनत से साबित किया कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, सफलता हासिल की जा सकती है. मुखिया प्रतिनिधि लाल बहादुर केवट ने इस बात की सराहना की कि लड़कियां आजकल लड़कों से ज्यादा बढ़-चढ़ कर देश सेवा में भाग ले रही हैं. मजदूर और छोटे व्यवसायियों के बच्चों के टॉप करने पर लोग गौरवान्वित हैं. जिसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. मुखिया कुंती देवी, लाल बहादुर केवट, उर्मिला देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन