शराब तस्कर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक और 110 लीटर महुआ शराब बरामद

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी.
मानिकपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 110 लीटर महुआ शराब और चोरी की दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। दूसरा तस्कर फरार है।
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) . शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानिकपुर थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की दो बाइक और 110 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है. इस दौरान एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया.
एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर टाली कोड़ासी गांव निवासी लखन कोड़ा के पुत्र शंभू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सुरन कोड़ा के पुत्र सुरेंद्र कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. एएसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. मामले में मानिकपुर थाना कांड संख्या 94/26 दर्ज किया गया है.
110 लीटर महुआ शराब और दो बाइक जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक भी जब्त की. बरामद शराब और दोनों बाइक को जब्त कर मानिकपुर थाना लाया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट भेज दिया गया.
रामगढ़ चौक से चोरी हुई थी पहली बाइक
थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की गई पहली बाइक लखीसराय के जयनगर लाली पहाड़ी निवासी मदन साहब के पुत्र अजय कुमार की है. यह बाइक 14 मई 2023 को रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव से चोरी हुई थी. इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना में कांड संख्या 375/23 दर्ज है.
दूसरी बाइक जमुई से हुई थी चोरी
बरामद दूसरी बाइक जमुई निवासी अशोक कुमार बरनवाल के पुत्र राकेश कुमार बरनवाल की है. यह बाइक 1 सितंबर 2022 को जमुई से चोरी हुई थी. इस मामले में सदर थाना, जमुई में कांड संख्या 455/22 दर्ज है. पुलिस दोनों चोरी के मामलों में भी आगे की कार्रवाई कर रही है.
ALSO READ : किऊल स्टेशन के गुड्स सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते CBI ने दबोचा, सहयोगी भी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










