कजरा स्टेशन पर आरपीएफ का अतिक्रमण हटाओ अभियान, चार टोटो चालकों पर कार्रवाई, 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Author Sunil Kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
रेलयात्री की सुविधा के लिए स्टेशन को अतक्रिमणमु्क्त कराना प्राथमिकता -

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते आरपीएफ जवान

कजरा रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान पटरी किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी गई और चार टोटो चालकों से 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. आरपीएफ ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन

Kajra Railway Station: कजरा रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह अभियान स्टेशन परिसर से बाजार होते हुए पश्चिमी समपार फाटक तक संचालित किया गया. अभियान के दौरान स्टेशन के आसपास अव्यवस्थित तरीके से टोटो खड़ा करने वाले चार चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गया और कुल दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

पटरी किनारे दुकान लगाने वालों को मिली चेतावनी

अभियान के दौरान रेलवे पटरी के किनारे सब्जी, फल और अन्य सामान बेचने वाले कई फुटकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई. आरपीएफ की अचानक कार्रवाई से स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई दुकानदार अपना सामान समेटकर वहां से हटते नजर आए.

आरपीएफ ने दी सख्त चेतावनी

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जयन राम मीणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

यात्रियों की सुविधा को बताया प्राथमिकता

रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. अतिक्रमण के कारण यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होती है और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं. इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे.

टोटो चालकों ने पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kajra Railway Station: कार्रवाई के बाद टोटो चालकों ने स्टेशन परिसर की पार्किंग व्यवस्था पर नाराजगी जताई. चालकों का कहना है कि पार्किंग शुल्क वसूला जाता है, लेकिन निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने की समुचित व्यवस्था नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि गरीब चालकों पर चालान काट दिया जाता है. स्थानीय लोगों ने भी रेलवे प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ पारदर्शी और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: किऊल स्टेशन के गुड्स सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते CBI ने दबोचा, सहयोगी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन