सभी गैस एजेंसी की सतत निगरानी, अनावश्यक भीड़ ना लगाएं : डीएसओ
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Apr 2026 6:32 PM
अनावश्यक भीड़ ना लगाएं : डीएसओ
पूर्णिया. जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न गैस एजेंसी के कार्यालय एवं गैस गोदामों का सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया . अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि रविवार को पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से कुल 8900 गैस उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर का डिमांड किया .नियमानुसार 7803 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों से उपभोक्ताओं को किया गया है. जबकि अभी भी 19689 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं. डीएसओ ने बताया कि कि 15 मार्च से आज तक कुल 302 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुई है जिसमें से 286 का निष्पादन करा दिया गया है. शेष 16 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित गैस एजेंसियों को प्रेषित किया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार को सभी अनुमंडलों में जांच में एसडीओ ने पाया कि एजेंसियों द्वारा गैस सिलेंडर होम डिलीवरी एवं नियमानुसार वितरण किया जा रहा है. गैस उपभोक्ताओं से अपील की कि अनावश्यक रूप से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं .नियमानुसार गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










