बाहरवाली के चक्कर में घरवाली व पुत्र के साथ की मारपीट

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बाहरवाली के चक्कर में दहेज के लिए एक पति द्वारा घरवाली के साथ मारपीट की गयी

विज्ञापन

चैनपुर. बाहरवाली के चक्कर में दहेज के लिए एक पति द्वारा घरवाली के साथ मारपीट की गयी. यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है, जहां एक व्यक्ति द्वारा बाहरवाली के चक्कर में शादी के 20 साल बाद दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट की गयी, साथ ही मां को बचाने आये पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे संबंधित आवेदन सिकंदरपुर गांव निवासी वकील खान की पत्नी शाहनारा बीवी द्वारा दिया गया है. दिये आवेदन में बताया है कि लगभग 20 साल पहले उनकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज से सिकंदरपुर गांव निवासी शरीफ खान के पुत्र वकील खान से हुई थी. शादी के बाद उसके पति से चार पुत्र हुए, जिसमें सबसे बड़ा 18 वर्ष का है, जिसका नाम शाहनवाज खान है. आवेदन में महिला ने बताया है कि उसके पति का नाजायज संबंध गांव की एक महिला के साथ हो गया, जिसके बाद वह ज्यादातर उसी के साथ रहने लगे. उसने बताया कि उसके द्वारा रखे गये लगभग एक लाख के सोने-चांदी के गहने भी उसके पति अपनी दूसरी पत्नी को दे दिये और पूछने पर मारपीट की धमकी दी गयी. शाहनारा बीबी ने बताया कि अब उसके पति लगातार उस पर मायके वालों से दहेज के लिए दो लाख मांगने की बात कहने लगे. वह पति से बोली की शादी के 20 साल बाद मायके से दहेज के लिए दो लाख रुपये मांगना उचित नहीं है. इन्हीं सब बात को लेकर उसके पति रात में उसके साथ मारपीट करने लगे. उन्हें बचाने के लिए जब उनका पुत्र शाहनवाज खान आया, तो उसके पति ने लाठी डंडे से उसके सिर पर मार दिया, जिससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया. महिला ने बताया कि वह किसी तरह इसकी सूचना थाने को दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा उनके पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ..सिकंदरपुर गांव की घटना, पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी शादी के 20 साल बाद दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन