फ्लाईओवर से नीचे गिरा तेल टैंकर, चालक गंभीर
Updated at : 10 Feb 2020 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना अंतर्गत गलसी बाजार में कोलकाता से दुर्गापुर की तरफ जा रहा एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया. उक्त दुर्घटना में तेल टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं तेल टैंकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कई […]
विज्ञापन
बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना अंतर्गत गलसी बाजार में कोलकाता से दुर्गापुर की तरफ जा रहा एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया. उक्त दुर्घटना में तेल टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं तेल टैंकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
इस दुर्घटना में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई. दुर्घटना की सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने उद्धार कार्य चलाया. गंभीर हालत में टैंकर के चालक को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि टैंकर खाली था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास उक्त दुर्घटना घटी. फिल्मी अंदाज में फ्लाईओवर से तेल टैंकर सीधे नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा. बीच बाजार में घटी दुर्घटना से कई लोगों की जान बच गई. क्योंकि इस वक्त भीड़-भाड़ बाजार में कम था. पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को बरामद कर थाना ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




