लूटपाट व बाइक चोरी में छह लोग धराये, बाइक व मोबाइल बरामद
Updated at : 20 Mar 2019 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : चकिया ओपी पुलिस ने 17 मार्च को राजेंद्र सेतु पर ट्रकचालक को लूटपाट के दौरान गोली मारने और बाइक चोरी के 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बदमाशों के पास लोडेड पिस्तौल, लूटी गयी 2400 रुपये, चोरी की एक बाइक और चोरी के 5 मोबाइल को जब्त किया गया है. पकड़े […]
विज्ञापन
बेगूसराय : चकिया ओपी पुलिस ने 17 मार्च को राजेंद्र सेतु पर ट्रकचालक को लूटपाट के दौरान गोली मारने और बाइक चोरी के 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बदमाशों के पास लोडेड पिस्तौल, लूटी गयी 2400 रुपये, चोरी की एक बाइक और चोरी के 5 मोबाइल को जब्त किया गया है.
पकड़े गये बदमाशों में सिमरिया बिंद टोली के सुनील कुमार, विपिन कुमार, बिहारी महतो,चकिया के दुलार कुमार,फूलो कुमार और सिमरिया के पुलिस महतो शामिल है. प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ राकेश सिंहा ने बताया कि सुनील कुमार, विपिन कुमार और बिहारी महतो पर कई संगीन केस पहले से दर्ज हैं. तीनों बदमाश अपने एक अन्य साथी के साथ ट्रकचालकों के साथ लूटपाट कर रहे थे.
विरोध करने पर एक ट्रकचालक को गोली मार कर भाग गये. पुलिस ने वारदात की रात ही घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया. उसकी निशानदेही पर अन्य दो बदमाश दबोचे गये. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले सिमरिया श्मशान घाट से बाइक चोरी हुई थी. उक्त चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने अन्य तीन बदमाशों को पकड़ा है. सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बिहारी महतो करीब डेढ़ साल पहले एक एमएलए का लाइसेंसी हथियार छिन लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




