रांची : इकोनॉमिकल कॉरिडोर का तैयार होगा प्रस्ताव
Updated at : 12 Aug 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सरकार राज्य में इकोनॉमिकल कॉरिडोर तैयार करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है. इकोनॉमिकल कॉरिडोर के तहत बननेवाली सड़क राज्य के छह जिलों से होकर गुजरेगी. केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत इसे शामिल करवाने का आग्रह किया जायेगा. राज्य सरकार इसकी तैयारी कर रही है. पथ निर्माण विभाग के अफसरों को […]
विज्ञापन
रांची : सरकार राज्य में इकोनॉमिकल कॉरिडोर तैयार करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है. इकोनॉमिकल कॉरिडोर के तहत बननेवाली सड़क राज्य के छह जिलों से होकर गुजरेगी. केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत इसे शामिल करवाने का आग्रह किया जायेगा. राज्य सरकार इसकी तैयारी कर रही है. पथ निर्माण विभाग के अफसरों को कहा गया है कि जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करें, ताकि केंद्र को इसे सुपुर्द किया जा सके. पूरे प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के पास भेजा जायेगा और आग्रह किया जायेगा कि इसे परियोजना में शामिल किया जाये.
राज्य के अभियंताअों का मानना है कि परियोजना की स्वीकृति मिलने पर झारखंड में विशेष कॉरिडोर तैयार हो जायेगा, जिसका बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा. इस सड़क का इस्तेमाल इकोनॉमिकल कॉरिडोर के रूप में किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक साहेबगंज से इसका निर्माण शुरू कराया जायेगा, जो दुमका होते हुए जामताड़ा, धनबाद, चंदनकियारी, पुरुलिया, चांडिल से बहरागोड़ा होते हुए धामरा तक जायेगी. इस बीच यह सड़क चांडिल, बालासोर से भी गुजरेगी. प्रस्ताव तैयार करने के आदेश के बाद इस दिशा में तेजी से कार्रवाई हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




