नाई समाज ने एमएलसी अनिल ठाकुर को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

नाई समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज नाई समाज की एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में शहर के फैंसी मार्केट के समीप आयोजित की गयी. वर्तमान एमएलसी चुनाव में अनिल कुमार ठाकुर जी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बैठक में नाई समाज फारबिसगंज के लोगों के द्वारा खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित किया गया. इस मौके पर नाई समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा कि आज भारतवर्ष में नाई समाज को किसी ने सम्मान देने का कार्य किया वो भारतीय जनता पार्टी है. आज बिहार में नाई समाज के आबादी के हिसाब से चार विधायक व दो सांसद होना चाहिए था लेकिन किसी ने इस समाज की उत्थान के लिए पहल नहीं की. आज भारतीय जनता पार्टी ने नाई समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनिल जी को अपना प्रतिनिधि बना कर समाज व राज्य का सेवा करने का मौका दिया है. नाई समाज को अनिल से काफी उम्मीद है कि वे समाज की आवाज बनेंगे. बैठक में मुख्य रूप से मुन्ना ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, किशोर ठाकुर, प्रभु ठाकुर, उदय ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, दयानंद ठाकुर, वार्ड पार्षद रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर, सन्नी ठाकुर, दिलीप ठाकुर, देवनाथ ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन