Anupama: अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी पर मंडराया खतरा, श्रुति चलेगी नई चाल?
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: लेटेस्ट एपिसोड में दिग्विजय ने प्रेम से माफी मांगकर सभी को चौंका दिया. वहीं अनुपमा अपनी सीक्रेट रेसिपी डायरी को लेकर परेशान नजर आई.
Anupama: शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक तरफ शाह परिवार में अंश और प्रेरणा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, तो दूसरी तरफ प्रेम और दिग्विजय के बीच बढ़ती दूरियां सभी को परेशान कर रही हैं. एपिसोड की शुरुआत हसमुख और अनुपमा से होती है, जो दिग्विजय को समझाने की कोशिश करते हैं. अनुपमा लगातार दिग्विजय से कहती है कि वह प्रेम के सामने बिल्कुल न झुके और माफी न मांगे. हालांकि शाह परिवार के बाकी लोग मानते हैं कि सिर्फ माफी ही दोनों परिवारों को फिर से जोड़ सकती है.
Anupama Today Episode: प्रेम के गुस्से से बढ़ा तनाव
उधर प्रेम अपने फैसले पर अड़ा नजर आता है. राही और श्रुति उसे प्रतियोगिता पर ध्यान देने के लिए कहते हैं. श्रुति साफ कहती है कि अगर प्रेम जीत गया तो विरोध करने वालों के मुंह बंद हो जाएंगे. प्रेम भी पूरे आत्मविश्वास में नजर आता है. इसी बीच अंश पुरानी यादों में खो जाता है. प्रेरणा उसे समझाती है और परिवार को फिर से एकजुट करने की बात करती है. वहीं किंजल और ईशानी भी दिग्विजय के माफी मांगने के खिलाफ दिखाई देते हैं. शाह परिवार शादी का खर्च कम करने के लिए खुद सारी तैयारियां करने का फैसला करता है.
शादी की तैयारियों के बीच फैमिली ड्रामा
अनुपमा, दिग्विजय की बेचैनी महसूस करती है. रात में दोनों की बातचीत होती है, जहां अनुपमा अपनी रेसिपी डायरी का जिक्र करती है. वह कहती है कि यह सिर्फ एक डायरी नहीं, बल्कि उसकी विरासत है, जिसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. वहीं, अंश और प्रेरणा की शादी की रस्में शुरू होते ही अनुपमा भावुक हो जाती है. उसे समर और डिंपल की याद सताने लगती है. वह अंश और प्रेरणा से कहती है कि वे समर और डिंपल का आशीर्वाद भी लें.
आखिरकार प्रेम के सामने झुके दिग्विजय
एपिसोड के आखिर में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब दिग्विजय सीधे कोठारी हाउस पहुंच जाता है. प्रेम उसे वहां से जाने के लिए कहता है, लेकिन दिग्विजय सबको चौंकाते हुए प्रेम से माफी मांग लेता है. प्रीकैप में दिखाया गया कि श्रुति को अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी के बारे में पता चल जाता है. वह प्रेम को उकसाती है कि वह किसी भी तरह डायरी हासिल कर ले, नहीं तो लोग उसे हारने वाला समझेंगे.
यह भी पढ़ें- अनुपमा: क्या प्रेम की एक शर्त से टूट जाएगी अंश-प्रेरणा की शादी? ‘अनुपमा’ में आया बड़ा ट्विस्ट
यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










