इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, होगा 150 सवालों का पेपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Jun 2026 4:01 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूनिवर्सिटी ने AU PGAT 2026 यानी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
जिन उम्मीदवारों ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ओर से PGAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई थी. इसी दिन तक उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करने का भी मौका दिया गया था. अब यूनिवर्सिटी ने 11 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर PGAT 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी या मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
- परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी जरूर लेकर जाएं.
पूछे जाएंगे 150 सवाल
PGAT-2026 की परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी. इसमें 150 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन यानी MCQ पूछे जाएंगे. अच्छी बात यह है कि गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यानी उम्मीदवार बिना अंक कटने की चिंता के सवालों का जवाब दे सकेंगे.
परीक्षा में 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, जनरल हिंदी, लॉजिकल रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी से पूछे जाएंगे. ये प्रश्न लगभग सभी कोर्सों के लिए अनिवार्य होंगे. हालांकि एलएलएम, बीएड, एमएड और एमबीए/एमबीए (आरडी) कोर्सों के लिए यह नियम अलग हो सकता है. बाकी प्रश्न उम्मीदवार द्वारा चुने गए कोर्स से संबंधित होंगे.
MBA के लिए अलग नियम
यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि MBA और MBA (RD) प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों को विभाग की ओर से आयोजित एक अतिरिक्त परीक्षा भी देनी होगी. इसके आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पिता लेखपाल, बेटे ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की AIR 438
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










