'एक बिहारी सब पर भारी', RCB के जश्न में दिखा विराट और वैभव का खास पल, VIDEO वायरल

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 04 Jun 2026 6:11 PM

विज्ञापन

विराट कोहली एंड वैभव सूर्यवंशी ( फोटो सोशल मीडिया )

Vaibhav Suryavanshi : RCB के IPL 2026 चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विराट को वैभव से कहते सुना जा सकता है, यहां से ऊपर जाना है, एक बिहारी सब पर भारी, फिर खत्म गेम. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे में जश्न का माहौल था. ट्रॉफी जीतने की खुशी के बीच एक ऐसा पल सामने आया, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और भारतिए टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बिहार और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विराट ने बढ़ाया वैभव का हौसला

वायरल वीडियो में विराट कोहली युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान विराट को यह कहते सुना जा सकता है, “यहां से ऊपर जाना है, जो हुआ है वो अच्छी मेहनत और बिलीफ की वजह से मिला है, कोन क्या बोल रहा है कैसे बोल रहा यही कुछ अनही सोचना,  एक बिहारी सब पर भारी, फिर खत्म गेम.” विराट के इस अंदाज और उनके शब्दों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में वैभव भी मुस्कुराते हुए विराट की बातें सुनते दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

विराट और वैभव की बातचीत का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. क्रिकेट प्रेमी इसे भारतीय क्रिकेट के वर्तमान सुपरस्टार और भविष्य के संभावित सितारे के मिलन के रूप में देख रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि विराट का यह संदेश वैभव जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है.

कम उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी से मिली सराहना और प्रोत्साहन उनके करियर के लिए खास माना जा रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है.

मृणाल कुमार पांडेय

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola