ePaper

सीतापुर में अब तक अजेय हैं भूपेश बघेल सरकार के खाद्य-आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, ऐसा है पॉलिटिकल करियर

Updated at : 19 Oct 2023 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
सीतापुर में अब तक अजेय हैं भूपेश बघेल सरकार के खाद्य-आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, ऐसा है पॉलिटिकल करियर

छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य-आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत लगातार चार बार से एक ही विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर रहे हैं. वर्ष 2003 में पहली बार वह चुनाव लड़े थे. इसके बाद से आज तक वहां से नहीं हारे. अमरजीत भगत के राजनीतिक करियर के बारे में विस्तार से यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Chhattisgarh Election : अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं संस्कृति विभाग के मंत्री हैं. लगातार चार बार एक ही सीट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट सीतापुर से अमरजीत भगत वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक लगातार जीते हैं. कांग्रेस के पुराने नेता हैं. मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष, सरगुजा जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के लघु वनोपज संघ के सदस्य रह चुके हैं.

थाईलैंड और दुबई की कर चुके हैं यात्रा

सरगुजा जिले के पार्वतीपुर गांव में दखलू राम के घर 22 जून 1968 को जन्मे अमरजीत भगत ने बीए तक की पढ़ाई की है. 14 फरवरी 1998 को उनका विवाह हुआ. पत्नी का नाम कौशिल्या भगत है. उनका जन्म एक अप्रैल 1970 को हुआ. अमरजीत और कौशिल्या के तीन पुत्र हैं. अमरजीत भगत का पेशा कृषि है. भ्रमण, मनोरंजन एवं कविता में उनकी रुचि है. थाईलैंड और दुबई की यात्रा कर चुके हैं.

Also Read: डॉ रमन सिंह से सत्ता छीनने वाले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पांच बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव

2003 से लगातार जीत रहे हैं सीतापुर (एसटी) सीट से

वर्ष 2003 में पहली बार सीतापुर (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने. इसके बाद वर्ष 2008, वर्ष 2013 और वर्ष 2018 में भी इस सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया. वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, संस्कृति विभाग का मंत्री बनाया गया.

undefined

लंबा है अमरजीत भगत का करियर

उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा की कई समितियों के सदस्य रहे. वर्ष 2004 में पटल पर रखे गये पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति के सदस्य रहे. वर्ष 2006 से 2007 तक सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति के सदस्य रहे. 2007-08 में पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति, तो वर्ष 2008-09 में आचरण समिति, वर्ष 2009-10 में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति, नियम समिति के सदस्य रहे.

Also Read: छत्तीसगढ़: राहुल गांधी ने की ग्रामीण आवास न्याय योजना की शुरुआत, बोले- जातीय जनगणना से क्यों डरते हैं मोदी?

विधानसभा की कई समितियों में रहे सदस्य

वर्ष 2011-13 में गैरसरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य रहे. वर्ष 2014-15 में प्राक्कलन समिति और याचिका समिति के सदस्य रहे. वर्ष 2015-16 में उन्हें विशेषाधिकार समिति, पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. वर्ष 2016-17 में लोक लेखा समिति के सदस्य बनाये गये. इसके साथ-साथ सुविधा एवं सम्मान समिति में भी सदस्य रहे.

undefined

कार्यमंत्रणा समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य

वर्ष 2017-18 में सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति का सदस्य उन्हें बनाया गया. वर्ष 2018-19 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. इसी दौरान वह सुविधा एवं सम्मान समिति के भी सदस्य रहे. वर्ष 2019-20 में कार्यमंत्रणा समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये.

Also Read: छत्तीसगढ़ में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे- महिला आरक्षण विधेयक बीजेपी का ‘जुमला’

अमरजीत भगत को मिले सबसे ज्यादा 56.56 फीसदी वोट

अमरजीत भगत ने सीतापुर (एसटी) विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 56.56 फीसदी वोट हासिल कर विधायक बने. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रो गोपाल राम को पराजित किया था. इस विधानसभा क्षेत्र में 1,88,476 वोटर मतदान के लिए पंजीकृत थे. इनमें से 1,53,223 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस तरह यहां कुल 81.30 फीसदी वोटर्स ने मत डाले.

undefined

सीतापुर (एसटी) में तीसरे नंबर पर रहा नोटा

कांग्रेस नेता अमरजीत भगत को यहां सबसे ज्यादा 86,670 वोट प्राप्त हुए थे. दूसरे नंबर पर बीजेपी के प्रो गोपाल राम रहे. उनको 50,533 वोट मिले, जो कुल वोट का 32.98 फीसदी है. वहीं, अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी (जे) के उम्मीदवार सेतराम बारा को 2,495 वोट मिले, जो कुल वोट का 1.63 फीसदी है. सेतराम बारा के पक्ष में जितने लोगों ने मतदान किया, उससे ज्यादा लोगों ने नोटा का बटन दबाया. सीतापुर में 5,189 लोगों ने नोटा दबाया, जो कुल वोट का 3.39 फीसदी है.

Also Read: 25 साल बाद बिजली से रोशन हुए छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित 7 गांव

छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव

छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है. सभी पार्टियों ने अभी से एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है. बीजेपी फिर से छत्तीसगढ़ में सत्ता में लौटने के लिए जी-जान से जुटी हुई है, तो कांग्रेस अपनी सत्ता बचाये रखने की जुगत में लगी है.

15 सीटों पर सिमट गयी थी बीजेपी

वर्ष 2018 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा 68 सीटें जीतीं थीं. लगातार 15 साल तक सरकार चलाने वाली बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी थी. बीजेपी सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गयी थी. बीएसपी के दो विधायक थे, जबकि जेसीसी (जे) के पांच विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इस वक्त सदन में कांग्रेस के 71 और बीजेपी के 13 विधायक हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola