बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

मस्जिद के पास तैनात पुलिस कर्मी

Hajipur News: बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात, जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Hajipur News:(गोपाल कुमार) बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के लिए वैशाली पुलिस द्वारा जिला अंतर्गत सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

सभी थाना क्षेत्रों लगातार चलाया जा रहा है सघन गश्ती अभियान

वैशाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस पैनी नजर रख रही है.

किसी भी अफवाह पर न दे ध्यान, पुलिस को दें सूचना

एसपी विक्रम सिहाग ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाये. किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दे. सूचना मिलते ही सबसे पहले डायल 112 या स्थानीय थाना को सूचना दें. वैशाली पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है. किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन