Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai रिलीज के बीच पूजा हेगड़े का BTS सरप्राइज, सेट से शेयर की खास तस्वीरें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Jun 2026 5:52 PM
है जवानी तो इश्क होना है बीटीएस तस्वीरें, फोटो- इंस्टाग्राम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हो गई है. पूजा हेगड़े ने फिल्म के सेट से BTS तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस ने भी खूब प्यार दिया है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांटिक एंटरटेनर है.
पूजा हेगड़े ने शेयर की BTS तस्वीरें
फिल्म की रिलीज के मौके पर पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से कई BTS तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में शूटिंग के दौरान का मजेदार माहौल साफ नजर आ रहा है.
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि फिल्म बनाते समय बहुत मजा आया और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक भी इसे देखकर उतना ही एंजॉय करेंगे. उन्होंने फैंस से कहा कि इसे थिएटर में जाकर परिवार के साथ जरूर देखें.
फैंस ने दिया शानदार रिस्पांस
पूजा हेगड़े की पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया. किसी ने लिखा कि सभी एक्ट्रेसेस एक साथ बहुत अच्छी लग रही हैं और कास्टिंग शानदार है. वहीं एक अन्य फैन ने कहा कि पूजा को बड़े पर्दे पर देखना हमेशा खास होता है और यह फिल्म हिट होनी चाहिए.
फिल्म कैसी है?
फिल्म को एक फुल एंटरटेनमेंट कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है. यह निर्देशक डेविड धवन के स्टाइल में बनी एक हल्की-फुल्की कहानी है, जिसमें कॉमेडी, कन्फ्यूजन और रोमांस देखने को मिलता है.
रिटायरमेंट से पहले डेविड धवन की आखिरी फिल्म
हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने डेविड धवन को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने इशारा किया कि यह फिल्म शायद डेविड धवन की रिटायरमेंट से पहले आखिरी फिल्म हो सकती है. उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.
करण जौहर ने अपने पोस्ट में डेविड धवन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि डेविड धवन ने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों का एक अलग दौर बनाया है, जिसे दर्शक हमेशा याद रखेंगे. करण ने उन्हें इंडस्ट्री का एक बड़ा और सम्मानित नाम बताया.
उन्होंने आगे यह भी लिखा कि डेविड धवन का काम आने वाली पीढ़ियों के फिल्ममेकर्स के लिए प्रेरणा रहेगा. साथ ही उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रोजेक्ट खास है क्योंकि इसमें उनके बेटे भी जुड़े हैं.
यह भी पढ़ें: Maa Behen के लिए माधुरी दीक्षित ने की खास तैयारी, बोलीं- अब तो अंग्रेजी बोलते समय भी निकल जाता है ‘हमरा’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










