सिर्फ 15 मिनट की मेहनत में तैयार हो जाएगी यह लाजवाब मैंगो मूस, स्वाद ऐसा कि बच्चे-बड़े सभी हो जाएंगे फैन
मैंगो मूस बनाने की सबसे आसान रेसपी AI image
Mango Mousse Recipe: मैंगो मूस एक ऐसी नो-बेक मिठाई है, जो गर्मियों में आम के स्वाद को और भी खास बना देती है. लाइट, फ्लफी और क्रीमी यह डिश बेहद आसानी से तैयार हो जाती है. अगर आप आम से कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.
Mango Mousse Recipe: गर्मियों का मौसम हो और उसमें आम की बात न हो, ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता. वैसे तो आम को कई तरीकों से खाया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा मजा तब आता है जब इससे ऐसी मिठाई तैयार की जाए, जो हर किसी को अपना फैन बना दे. अगर आप भी इस समर सीजन आम से एक ऐसी ही डिश बनाना चाहते हैं, जो बेहद आसान होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब हो, तो मैंगो मूस आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए न तो आपको ओवन की जरूरत पड़ती है और न ही गैस के सामने घंटों खड़े रहने की. यह बिना बेकिंग के तैयार होने वाली एक बेहद हल्की, फ्लफी और क्रीमी मिठाई है, जिसे चखने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं मैंगो मूस बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
मैंगो मूस बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पके हुए आम का गूदा – 2 कप, इसके लिए बिना रेशे वाले मीठे आम जैसे अल्फोंसो या दशहरी का इस्तेमाल करें.
- हैवी व्हिपिंग क्रीम – 1 कप, एकदम ठंडी होनी चाहिए.
- पिसी हुई चीनी – 3 से 4 चम्मच, आम के मीठेपन के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- डेकोरेशन के लिए – बारीक कटे हुए आम के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और थोड़े से नट्स जैसे कि काजू या पिस्ता.
मैंगो मूस बनाने का सबसे आसान तरीका
- मैंगो मूस बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर उनके टुकड़े कर लें. अब इन्हें मिक्सर जार में डालें और बिना पानी या दूध मिलाए एक स्मूद प्यूरी बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि इस प्यूरी में आम के टुकड़े नहीं रहने चाहिए.
- इसके बाद एक बड़े कटोरे में ठंडी व्हिपिंग क्रीम और पिसी हुई चीनी डालें. अब इलेक्ट्रिक बीटर या हैंड व्हिस्क की मदद से क्रीम को तब तक फेंटें, जब तक कि वह गाढ़ी न हो जाए और उसमें स्टिफ पीक्स न बनने लगें. इसका मतलब होता है कि कटोरे को उल्टा करने पर भी क्रीम नीचे नहीं गिरनी चाहिए.
- अब इस व्हिप्ड क्रीम में तैयार की हुई मैंगो प्यूरी डालें. इस बात का ख्याल रखें कि आपको इसे जोर-जोर से नहीं मिलाना है. अब एक स्पैटुला की मदद से बहुत ही हल्के हाथों से कट एंड फोल्ड टेक्नीक से क्रीम और आम की प्यूरी को एक साथ मिलाएं, ताकि क्रीम की हवा खत्म न हो.
- जब ये दोनों चीजें अच्छे से मिल जाएं, तो इस मिक्स्चर को सर्विंग ग्लास या छोटे बाउल्स में निकाल लें. आप चाहें तो इसके लिए पाइपिंग बैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ताकि यह देखने में रेस्टोरेंट जैसा लगे.
- इसके बाद इन ग्लासों को कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. मूस जितना ठंडा होगा, इसका स्वाद उतना ही शानदार लगेगा.
- फ्रिज से निकालने के बाद मूस के ऊपर बारीक कटे हुए आम के टुकड़े डालें, एक पुदीने की पत्ती से सजाएं और ऊपर से थोड़े से पिस्ते छिड़क दें.
ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










