भागलपुर रेलवे स्टेशन से रेल नीर गायब, दूसरे ब्रांड का मिल रहा है पानी

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 11:30 AM

विज्ञापन

यात्रियों की सबसे पहली पसंद रेल नीर है और एक लीटर का मूल्य 14 रुपया है. पिछले कई दिनों से रेल नीर नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

मालदा डिवीजन के सबसे अधिक राजस्व् प्राप्त करने वाले भागलपुर रेलवे स्टेशन के सभी एक से छह नंबर प्लेटफॉर्म के खानपान स्टॉलों से रेल नीर गायब है. इन स्टॉलों पर रेल नीर नहीं मिल रहा है. यात्रियों की सबसे पहली पसंद रेल नीर है और एक लीटर का मूल्य 14 रुपया है. पिछले कई दिनों से रेल नीर नहीं मिल रहा है. इसके बदले रेलवे द्वारा अनुमति प्राप्त दूसरे ब्रांड का पानी मिल रहा है. रेल नीर नहीं मिलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि दानापुर स्थित रेलवे का रेल नीर प्लांट से बोतल बंद पानी का उत्पादन कम हो गया है. जिसके कारण पानी की आपूर्ति कम हो रही है. जिसके कारण यह स्थिति बनी हुई है. जुलाई से उत्पादन बढ़ने के बाद रेल नीर की खानपान स्टॉलों पर उपलब्धता रहेगी.

अन्य स्टेशनों पर भी रेल नीर की उपलब्धता नहीं

अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी रेल नीर की उपलब्धता नहीं है. सुल्तानगंज, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती, लैलख, नाथनगर सहित कई स्टेशनों पर रेल नीर नहीं मिल रहा है. भागलपुर के एक अधिकारी ने बताया कि उत्पादन कम होने से रेल नीर की उपलब्धता नहीं हो रही है. गर्मी के समय में उत्पादन कम हो जाता है, जिसके कारण रेल नीर नहीं मिल रहा है. जून तक इसकी परेशानी रहेगी, जुलाई तक स्थिति सामान्य होने की पूरी संभावना है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन