तूफान में तिलकामांझी चौक पर गिरे ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइट नहीं कराया गया दुरुस्त
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

तिलकामांझी चौक पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइट गिर गया था. जिसके कारण शहर के सभी ट्रैफिक सिस्टम बंद हो गये
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:
25 मई को भागलपुर में आये तेज तूफान के कारण तिलकामांझी चौक पर गिरे ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइट गिर गया था. जिसके कारण शहर के सभी ट्रैफिक सिस्टम बंद हो गये. लेकिन इतने दिन के बाद भी ट्रैफिक सिस्टम को ठीक नहीं किया गया. स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संबंधित एजेंसी के द्वारा अभी तक इसे उठाया तक नहीं गया है. यह है सिस्टम. जबकि शहर में तूफान के कारण जितनी व्यवस्था खराब हो गयी थी, उसे ठीक कर लिया गया है, लेकिन इस सिस्टम को अभी तक ठीक नहीं किया गया है.ट्रैफिक लाइट गिरने से चौक-चौराहों पर लग रहा जाम
तिलकामांझी चौक पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइट के गिर जाने से चौक के सभी लाइट बंद हो गयी है. जिसके कारण तिलकामांझी चौक पर सभी चौराहें की ट्रैफिक लाइट बंद हो गया है. जिससे जिसे जहां मन हो रहा है गाड़ी खड़ी कर दे रहा है. सबसे ज्यादा ई-रिक्शा वाले चौक-चौराहों पर गाड़ी खड़ी कर जाम की स्थिति बन जा रही है. स्मार्ट सिटी के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि इसके लिए काम हो रहा है. जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










