गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर बाढ़ संघर्षात्मक बल सतर्क, तटबंधों की निगरानी के दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर बाढ़ संघर्षात्मक बल सतर्क, तटबंधों की निगरानी के दिये निर्देश

गंगा के जलस्तर में वृद्धि को लेकर बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई अख्तर जमील ने इस्माईलपुर–बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण किया. साथ ही तटबंध की स्थिति, कटाव संभावित क्षेत्रों तथा चल रहे सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया

विज्ञापन

भागलपुर, गोपालपुर से रिपोर्ट,

गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई अख्तर जमील ने इस्माईलपुर–बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति, कटाव संभावित क्षेत्रों तथा चल रहे सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया.

अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में नदी की गहराई का लगातार आकलन किया जाए तथा तटबंध के समीप संवेदनशील स्थलों की पहचान कर उन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान होने वाले रेनकट की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि तटबंध को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे.

जलस्तर बढ़ने पर चौबीसों घंटे निगरानी रखें

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध पर नियमित गश्ती की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.तटबंधों की सुरक्षा और लोगों की जान-माल की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने तथा किसी प्रकार के कटाव या तटबंध क्षति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की.

निरीक्षण में मुख्य अभियंता ई जयप्रकाश पासवान रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ई जयप्रकाश पासवान, कार्यपालक अभियंता ई गौतम कुमार, सहायक अभियंता ई अमितेश कुमार वगैरह की मौजूदगी देखी गयी.उन्होंने बताया कि तटबंध की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन