एनजीटी की रोक के बावजूद बालू उठाव जारी

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार रात में ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू की आपूर्ति क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में भी की जा रही है.

विज्ञापन

रानीश्वर में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध बालू कारोबार प्रतिनिधि, रानीश्वर राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा 10 जून से 15 अक्तूबर तक बालू उठाव पर रोक लगाये जाने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र की मयुराक्षी और सिद्धेश्वरी नदी के विभिन्न घाटों से अवैध बालू उठाव जारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार रात में ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू की आपूर्ति क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में भी की जा रही है. बताया जाता है कि पुलिस पेट्रोलिंग के बावजूद बालू लदे वाहन आसानी से घाटों से निकल रहे हैं. जानकारी के अनुसार मयुराक्षी नदी के खेदड़ा, पाथरा, रागडीह, शिलाजुड़ी, बेनियाग्राम, दिगुली, हाड़जुड़िया, डूमरा और आलगपाथर घाटों तथा सिद्धेश्वरी नदी के पाकपहाड़ी, बिलकांदी, काटाडुमरा और सिजुआ घाटों से लगातार बालू उठाव हो रहा है. एनजीटी के निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी खनन विभाग, अंचल प्रशासन और संबंधित थाना की है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है. बालू की बढ़ती कीमतों को भी इसका कारण माना जा रहा है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola