भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची पहुंचे, सांसदों-विधायकों के साथ करेंगे बैठक

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Jun 2026 12:29 PM

विज्ञापन

रांची पहुंचे नितिन नवीन

Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. रांची आगमन के बाद नितिन नवीन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.  

सांसदों और विधायकों के साथ करेंगे बैठक

श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद नितिन नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के बाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिन भर व्यस्त कार्यक्रम तय है. वे पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ विशेष बैठक करेंगे. इसके बाद, दोपहर में प्रदेश कोर कमिटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे. दिन के अंतिम कार्यक्रम के रूप में, नितिन नवीन कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को राज्य में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद भी लापरवाही, रांची के अस्पतालों में फायर सेफ्टी फेल, रिम्स पर भी खतरा मंडराया

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola